---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

CBSE Class 12th Result Update: कब आएगा 12वीं का रिजल्ट? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट और मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका

CBSE Class 12th Result Date: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट कब जारी होगा, इसपर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. हालांकि, बोर्ड की तरफ से कुछ महत्वपूर्ण अपडेट्स सामने आए है. आइए जानते हैं क्या है वो अपडेट्स और कब आएगा 12वीं का रिजल्ट?

---विज्ञापन---

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कब होगा ये सवाल इस समया काफी चर्चा में है. छात्रों और उनके अभिभावक रोज-रोज CBSE की वेबसाइज चेक कर रहे हैं, कि कहीं आज तो 12वीं का रिजल्ट आने वाला नहीं है. दरअसल, अप्रैल शुरू होते ही देशभर में मौजूद अलग-अलग राज्यों की परीक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है और CBSE ने भी 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे में अब सारा फोकस CBSE Class 12th Result 2026 पर टिक गया है. बोर्ड के करीबी सूत्रों और पिछले सालों के ट्रेंड्स को देखें, तो सीबीएसई आमतौर पर 10वीं और 12वीं के परिणाम कुछ ही दिनों के अंतराल पर घोषित करता है.

यह भी पढ़ें: तरबूज काटते ही अंदर से झाग निकलने का क्या है मतलब? छोटी गलती बिगाड़ सकती है सेहत

---विज्ञापन---

कब जारी होगा 12वीं के रिजल्ट? CBSE Class 12th Result Updates

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक माना जा रहा है कि CBSE 12th Result मई के दूसरे या तीसरे हफ्ते में जारी कर देगा. रिपोर्ट्स बताते हैं कि बोर्ड ने बताया कि मूल्यांकन प्रक्रिया तय समय के अनुसार चल रही है और किसी तरह की देरी नहीं है. इससे पता चलता है कि 12वीं का रिजल्ट अपने आखिरी पड़ाव पर है और जल्द ही इसको लेकर नए अपडेट्स सामने आ जाएंगे. साथ ही, सोशल मीडिया पर ऐसे भी दावों सामने आ रहे थे कि सीबीएसई ने कक्षा 12 कॉपी मूल्यांकन में गड़बड़ी हो सकती है, लेकिन आपको किसी तरह का तनाव लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसको लेकर बोर्ड ने साफ कर दिया है कि ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम बेहतर और सुचारु रूप से काम कर रहा है. बोर्ड के मुताबिक, मूल्यांकन प्रक्रिया पहले से बेहतर तरीके से चल रही है और इसमें किसी प्रकार की बाधा नहीं है.

यहां मिलेगा रिजल्ट CBSE 12th marksheet download link

---विज्ञापन---

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही रिजल्ट के मूल्यांकन या डेट से जुड़ी फर्जी खबरों से सावधान रहें और सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर ही भरोसा करें. इसके अलावा, छात्र अपना Original Result और Migration Certificate डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं, जिसके लिए बोर्ड जल्द ही ‘सिक्योरिटी पिन’ जारी करने की प्रक्रिया शुरू करेगा. साथ ही हार्ड ओरिजिनल मार्कशीट और दूसरे दस्तावेजों की कॉपी स्कूल में रिजल्ट जारी होने के 20 से 1 महीने के अंदर मिल जाएगा.

कैसे डाउनलोड करें 12वीं का रिज्लट? how to check CBSE 12th result online

---विज्ञापन---
  • सबसे पहले DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट खोलें या मोबाइल ऐप खोलें.
  • अपना Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर डालकर साइन अप / रजिस्ट्रेशन करें.
  • मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके अकाउंट वेरिफाई करें.
  • अगर आपका अकाउंट पहले से बना है, तो सीधे लॉग इन करें.
  • लॉग इन करने के बाद होमपेज पर सर्च के बटन पर क्लिक करें और यहां CBSE XII Marksheet लिखकर सिलेक्ट करें.
  • अब आपके सामने एक नई स्क्रीन खुलेगी, जिसमें नाम, रोलनंबर और साल मांग रहा होगा, उसको आप एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी के अनुसार भर लें.
  • आपकी 12वीं की मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें: छोटा सा मुस्लिम देश सैन्य खर्च में दुनिया में सबसे आगे, चौंकाएगा नाम

First published on: Apr 30, 2026 10:15 AM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य संबंधित खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola