[OUT] UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE Updates : 97.60% मार्क्‍स के साथ सीतापुर की शिखा वर्मा बनीं 12वीं की टॉपर, जानें 10वीं में क‍िसने क‍िया टॉप

UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के 54 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के परिणाम आज, 23 अप्रैल 2026 को जारी कर द‍िए हैं।

UP BOARD RESULT 10TH 12TH.jpg

यूपी बोर्ड र‍िजल्‍ट पर लेटेस्‍ट अपडेट यहां चेक करें

विज्ञापन

UP Board Class 10th 12th Result 2026 OUT Today Live Updates: यूपी बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा के पर‍िणाम जारी कर द‍िए हैं। इस साल हाईस्कूल में लगभग 27.32 लाख और इंटरमीडिएट में 27.05 लाख छात्र शामिल हुए थे।

Direct Link: यहां से चेक करें UPMSP Result

रिजल्ट घोषित होते ही छात्र नीचे दिए गए आधिकारिक पोर्टल पर अपना रोल नंबर डालकर मार्कशीट देख सकते हैं:

विज्ञापन

UP Board Result 2026 कैसे चेक करें (Step-by-Step)

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘UP Board High School (Class X) Result 2026’ या ‘UP Board Inter (Class XII) Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना Roll Number और सुरक्षा कोड (Captcha) दर्ज करें।
  • ‘Submit’ बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट जरूर ले लें।

DigiLocker से मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें
वेबसाइट पर लोड अधिक होने की स्थिति में आप डिजीलॉकर का उपयोग कर सकते हैं:

  • results.digilocker.gov.in पर जाएं।
  • यूपी बोर्ड (UPMSP) का चयन करें।
  • अपना रोल नंबर और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन करें।
  • यहां से आप अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं, जो हर जगह मान्य होगी।

मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी?
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इन विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें:

विज्ञापन
  • छात्र का नाम और रोल नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • स्कूल का नाम और कोड
  • विषयवार थ्योरी और प्रैक्टिकल के अंक
  • कुल प्राप्तांक और प्रतिशत
  • रिजल्ट स्टेटस (Pass/Fail/Compartment)

वेबसाइट स्लो हो तो क्या करें?
रिजल्ट के समय लाखों छात्र एक साथ लॉगिन करते हैं, जिससे वेबसाइट क्रैश हो सकती है। ऐसी स्थिति में:

थोड़ी देर बाद (10-15 मिनट) प्रयास करें।

विज्ञापन

SMS के जरिए रिजल्ट चेक करें (UP10RollNumber लिखकर 56263 पर भेजें)।

डिजीलॉकर (DigiLocker) या उमंग (UMANG) ऐप का उपयोग करें।

विज्ञापन

कंपार्टमेंट और रीचेकिंग जानकारी
कंपार्टमेंट:
यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए पास होने का दूसरा मौका मिलेगा। इसके फॉर्म मई में आने की उम्मीद है।

स्क्रूटनी (रीचेकिंग): जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे परिणाम घोषित होने के बाद निर्धारित शुल्क जमा कर अपनी कॉपियों की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

टॉपर लिस्ट (Topper List): शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ ही बोर्ड दोनों कक्षाओं की मेरिट लिस्ट और जिलावार टॉपर्स के नाम भी घोषित करेगा। अपडेट के लिए इस पेज के साथ बने रहें!

विज्ञापन
This is for empty state

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ