---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: कब आएंगे नतीजे? पिछले 5 साल के ट्रेंड से समझें पूरी टाइमलाइन

CBSE 12th Board Result 2026: CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार खत्म होने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नतीजे अप्रैल के आखिर में या मई के मिड तक जारी हो सकते हैं. पिछले 5 साल के ट्रेंड से ये साफ है कि रिजल्ट आमतौर पर मई में आता है, लेकिन इस बार जल्दी आने की उम्मीद है.R

---विज्ञापन---

CBSE (सेंट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन) के 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है. साल 2026 का रिजल्ट cbseresults.nic.in पर जल्द जारी होने की उम्मीद है और इसे लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं. करीब 18 लाख से ज्यादा छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBSE 12वीं का रिजल्ट अप्रैल के अंत आखिर यानी लगभग 30 अप्रैल के आसपास जारी किया जा सकता है. हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल तारीख घोषित नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें: UK Board 10th 12th Result 2026 (OUT): जारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ubse.uk.gov.in पर करें चेक

---विज्ञापन---

पिछले 5 साल का ट्रेंड क्या कहता है?

अगर पिछले 5 साल के रिजल्ट ट्रेंड को देखें तो CBSE आमतौर पर 12वीं का रिजल्ट मई के दूसरे हफ्ते में जारी करता रहा है. उदाहरण के तौर पर 2025 में रिजल्ट 13 मई को घोषित किया गया था. लेकिन इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया (evaluation) तेज होने के ही वजह से रिजल्ट पहले आने की उम्मीद जताई जा रही है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिजिटल मूल्यांकन सिस्टम के चलते रिजल्ट तैयार करने में कम समय लग रहा है. 2026 में बोर्ड ने परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया को ज्यादा तेज और डिजिटल बनाया है. इसी वजह से उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट पारंपरिक समय से पहले जारी किया जा सकता है. इसके अलावा, इस साल परीक्षाएं 10 अप्रैल तक खत्म हो गई थीं, जिससे बोर्ड को रिजल्ट तैयार करने के लिए काफी वक्त मिल गया है.

रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र कई प्लेटफॉर्म पर अपना स्कोर देख सकेंगे. स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट्स cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा DigiLocker और UMANG ऐप पर भी रिजल्ट देखा जा सकेगा. छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और एडमिट कार्ड की जरूरत होगी. आपको बता दें कि ऑनलाइन मार्कशीट अस्थायी यानि प्रोविजनल होती है, ओरिजिनल मार्कशीट बाद में स्कूल से मिलेगी. अगर किसी स्टूडेंट को अपने नंबर को लेकर कोई डाउट हो तो री-चेकिंग और री-इवैल्यूएशन के लिए भी अप्लाई कर सकता है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो अपने लॉगिन डिटेल्स पहले से तैयार रखें और सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट्स पर ही रिजल्ट चेक करें.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 28, 2026 05:31 PM

End of Article

About the Author

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी एक अनुभवी पत्रकार हैं जो पिछले 9 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वर्तमान में वर्षा News24 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका निभा रही हैं। यहां ये नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि खबरें करती हैं। इससे पहले वर्षा आज तक, ज़ी न्यूज, रिपब्लिक, इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम कर चुकी हैं। वर्षा ने बतौर रिपोर्टर और एंकर भी काम किया है। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ वर्षा को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग खबरों का भी बखूबी अनुभव है। खबरों के अलावा वर्षा कहानियां और कविताएं लिखने का भी शौक रखती हैं।

Read More

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी एक अनुभवी पत्रकार हैं जो पिछले 9 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वर्तमान में वर्षा News24 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका निभा रही हैं। यहां ये नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि खबरें करती हैं। इससे पहले वर्षा आज तक, ज़ी न्यूज, रिपब्लिक, इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम कर चुकी हैं। वर्षा ने बतौर रिपोर्टर और एंकर भी काम किया है। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ वर्षा को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग खबरों का भी बखूबी अनुभव है। खबरों के अलावा वर्षा कहानियां और कविताएं लिखने का भी शौक रखती हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola