गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) 7 अप्रैल, 2025 को शाम 5 बजे SSC (सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट) परीक्षा परिणाम 2025 घोषित करेगा। GBSHSE द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, गोवा कक्षा 10वीं परिणाम 2025 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – gbshse.in पर उपलब्ध होगा।
GBSHSE के सचिव विद्यादत्त बी नाइक द्वारा पुष्टि की गई है कि परिणाम आधिकारिक तौर पर पोरवोरिम में गोवा बोर्ड कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में घोषित किए जाएंगे।
GBSHSE SSC Result 2025: कहां देखें गोवा एसएससी रिजल्ट 2025?
gbshse.in
results.gbshsegoa.net
results.digilocker.gov.in
GBSHSE SSC Result 2025: कैसे चेक करें स्कोरकार्ड?
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक GBSHSE वेबसाइट – gbshse.in पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद होमपेज पर गोवा एसएससी रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब एक नया पेज ओपन होगा, आप यहां अपनी लॉगिन डिटेल जैसे रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
स्टेप 4: आपका गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5: आप इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
गोवा एसएससी परीक्षा 2025 का आयोजन 1 मार्च से 21 मार्च, 2025 के बीच गोवा में 32 निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस साल, कुल 18,838 रेगुलर छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 9,280 लड़के और 9,558 लड़कियां शामिल थीं।
परिणामों की घोषणा के बाद, 9 अप्रैल, 2025 से आधिकारिक पोर्टल service1.gbshse.in के माध्यम से स्कूलों को कंसोलिडेटेड मार्कशीट उपलब्ध कराए जाएंगे। स्कूल अपने संबंधित अकाउंट में लॉग इन करके मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
गोवा एसएससी रिजल्ट 2025 मार्कशीट
फिजिकल मार्कशीट के डिस्ट्रीब्यूशन की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। गोवा बोर्ड कार्यालय में आईटी अनुभाग से अपने अधिकृत प्रतिनिधियों के माध्यम से मार्कशीट इकट्ठा करने के लिए स्कूल जिम्मेदार होंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि माता-पिता और छात्रों को डायरेक्ट मार्कशीट लेने करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परिणामों के बारे में किसी भी प्रश्न के लिए, छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क करना चाहिए।
पिछले साल, मार्च 2024 की एसएससी परीक्षा में कुल 18,914 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें से 17,473 छात्र पास हुए थे, जिसके परिणामस्वरूप पासिंग प्रतिशत 92.38% रहा था।
संबंधित खबरें
CBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
6 hrs agoRIMC Entrance Exam 2026: आज शाम 5 बजे तक ही है फॉर्म भरने का मौका! जानिए एज लिमिट, फीस और अप्लाई करने का तरीका
1 day agoIBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
1 day agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, कक्षा 6 में अभी नहीं होगा लागू
3 days agoSchool Holidays October 2026: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
5 days ago10वीं-12वीं के छात्र हो जाएं सावधान! जल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
5 days agoCBSE Warning: सीबीएसई की सख्त चेतावनी! नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत, वरना रद्द होगा आवेदन
7 days agoCA January 2027 Exam Dates Released:जारी हुई सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट की डेट, यहां देखें पूरा टाइमटेबल
7 days agoRashtrapati Bhavan Job: राष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती, योग्यता और चयन का पूरा नियम
8 days agoCBSE Date Sheet 2027 Update: जारी होने वाली है 10वीं और 12वीं की संभावित टाइमटेबल, चेक करें पूरी लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines