कहीं बोझ न बन जाए पढ़ाई! इन 4 आसान तरीकों से कम करें अपने बच्चे का Academic Stress

Academic Stress: अगर आपका बच्चा इस आज कल की पढ़ाई के माहौल के कारण एकेडमिक स्ट्रेस से जूझ रहा है, तो आप यहां बताई गई टिप्स को फॉलो करके अपने बच्चे का एकेडमिक स्ट्रेस कम या पूरी तरह से खत्म कर सकते हैं।

how to reduce academic stress of students
विज्ञापन

How to Reduce Academic Stress of Students: आज कल बच्चों पर पढ़ाई-लिखाई का बोझ काफी हद तक बढ़ गया है। सोसाइटी में आज जिस तरह का कॉम्पिटिशन है, उसके हिसाब से छात्रों को पहले के मुकाबले आज अधिक पढ़ाई करनी पड़ती है। इसके अलावा मोबाइल और सोशल मीडिया का यूज करने से भी छात्रों का स्ट्रेस लेवल काफी बढ़ गया है। छात्रों को आज कई तरह के स्ट्रेस से जूझना पड़ रहा है, जिसमें से एकेडमिक स्ट्रेस उनके लिए काफी नुकसानदेह साबित हो रहा है। हालांकि, इस समस्या को देखते हुए आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आप अपने बच्चे के स्ट्रेस को काफी कम या पूरी तरह से खत्म कर सकते हैं।

1. स्टडी टेबल को रखें साफ
छात्रों को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि वे अपने स्टडी टेबल को हमेशा साफ रखें। ऐसा करने से आपके आस-पास की चीजें कम बिखरी हुई रहेंगी, जिससे आपके मन को काफी शांति मिलेगी। इसके अलावा आप अपने स्टडी रूम को भी हमेशा साफ रखें। क्योंकि साफ-सुथरे वातावरण में पढ़ाई करने से ध्यान इधर-उधर नहीं भटकता, जिससे आपका स्ट्रेस लेवल कम रहता है।

विज्ञापन

2. सीखें सोने का सही तरीका
कई रिसर्च के बाद पाया गया है कि अगर आप गलत तरीके से या गलत दिशा की ओर सिर करके सोते हैं, तो आपका स्ट्रेस लेवल अवश्य ही बढ़ेगा। कहा जाता है कि छात्रों को हमेशा उत्तर दिशा की ओर सिर रख कर सोने से बचना चाहिए और साथ ही कम से कम 7 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।

3. योग करना सबसे जरूरी
अगर आप एकेडमिक स्ट्रेस से जूझ रहे हैं, और आप चाहते हैं कि आपको इससे छुटकारा मिल जाए, तो इसका रामबाण इलाज यह है कि आप रोजाना नियमित रूप से योग करें। इससे आपको काफी मदद मिलेगी।

4. पीले रंग के महत्व को समझें
कई स्टडी के बाद यह पाया गया है कि स्टूडेंट्स के स्टडी रूम का रंग हल्के हरे या हंसमुख पीले रंग का होना चाहिए। हालांकि, अगर आप घर में इन रंगों से पेंटिंग नहीं कर सकते, तो कोशिश करें कि आप पॉजिटिव एनर्जी को क्रिएट करने के लिए अपने घरों में पीले या हरे रंग के पर्दे, तकिए, कपड़े या बिस्तर के कवर का इस्तेमाल करें। सायकोलॉजिकली ये रंग आपके दिमाग को शांत रखने में काफी मदद करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ