CUET PG 2023 Exam: सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां एक क्लिक में करें चेक
Edited By Niharika Gupta

CUET PG 2023 Exam city slip
Edited By Niharika Gupta

CUET PG 2023 Exam city slip
CUET PG 2023 Exam city intimation slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG 2023) के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in से सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा। अभी तक, 5, 6, 7 और 8 जून को होने वाली CUET PG परीक्षाओं के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की गई है। सीयूईटी पीजी एग्जाम 157 विषयों के लिए 37 शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। 4,58,774 यूनिक के साथ 8,76,908 कुल उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है।
बता दें कि इस साल, सीयूईटी पीजी 2023 में कुल 177 विश्वविद्यालय भाग ले रहे हैं। यूजीसी अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार द्वारा जारी डेटा के अनुसार, इनमें 38 केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं, 40 राज्य विश्वविद्यालय हैं, 10 सरकारी संस्थान हैं और 89 ‘अन्य’ (डीम्ड और प्राइवेट यूनिवर्सिटीज) श्रेणी में हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: