Bihar Board 12th Result 2024: बिहार में 12वीं की परीक्षा के परिणाम आज जारी हो चुके हैं। परीक्षा देने वाले तकरीबन 13 लाख से ज्यादा विद्यार्थी इंटर के नतीजों का इंतजार कर रहे थे। हालांकि कुछ विद्यार्थियों के पास उनका ए़डमिट कार्ड यानी प्रवेश पत्र नहीं होगा, जिसपर रोल नम्बर लिखा रहता है। ऐसे में विद्यार्थी इसी उधेड़-बुन में होंगे कि बिना रोल नम्बर के परिणाम कैसे जान सकते हैं। तो आइए हम आपको रोल नम्बर के बिना 12वीं का रिजल्ट चेक करने का तरीका बताते हैं।
How to Check Inter Result
Bihar Board 12th Result Online: बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा के परिणाम जानने के लिए सभी विद्यार्थी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जा सकते हैं। इसके अलावा results.biharboardonline.com, secondary.biharboardonline.com या biharboardonline.com पर भी 12वीं के नतीजे देखे जा सकते हैं।
How to Check Result without Roll Number
Bihar Board Result with Name: रोल नम्बर और प्रवेश पत्र के बिना रोल नम्बर जानने के लिए सबसे पहले http://secondary.biharboardonline.com/ पर जाएं। वेबसाइट खुलने के बाद सामने बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 (Bihar Board 12th Result 2024) पर क्लिक करें। अब दिए गए कॉलम में अपना नाम (Name) और जन्म तिथि (Date of Birth) डालें। इसके बाद Submit बटन दबाएं। बस आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा। अब डाउनलोड पर क्लिक करके आप 12वीं की मार्कशीट ले सकते हैं।
Bihar Board Inter Result 2024 Declared Date and Time BSEB Direct link Inter ka result yahan check karein Bihar Board 12th result check at biharboardonline.com
बिहार बोर्ड का परिणाम आज दोपहर 1ः30 बजे जारी हुआ है। बिहार बोर्ड ने ट्वीट करते हुए जानकारी साझा की थी। जिसमें बोर्ड ने लिखा – दिनांक 23.03.2024 को दोपहर 01:30 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा। इस साल 13,04,352 विद्यार्थियों ने बिहार बोर्ड से साइंस, आर्ट और कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षाओं में हिस्सा लिया था, जिसके परिणाम बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर जारी हो चुके हैं।