दीपावली और त्योहारों का सीजन शुरू होने से ठीक पहले आम जनता के लिए रसोई के मोर्चे पर एक बहुत ही ‘मीठी’ और राहत भरी खबर सामने आई है. देश में चीनी (Sugar) के खुदरा दामों में करीब 10% की गिरावट दर्ज की गई है.
इतना ही नहीं, त्योहारों में मिठाई और सनैक्स की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने थोक में चीनी का इस्तेमाल करने वाले बड़े कारोबारियों और कंपनियों के लिए स्टॉक लिमिट (Stockholding Limit) को दोगुना कर दिया है.
65 से गिरकर 58.5 रुपये पर आई चीनी
पिछले तीन हफ्तों में चीनी की खुदरा कीमतों (Retail Prices) में अच्छी खासी राहत देखने को मिली है. बाजार में जो चीनी पहले 65 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही थी, उसका भाव अब गिरकर लगभग 58.5 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है.
खाद्य विभाग ने बताया कि चीनी मिलों (Ex-mill Prices) में दाम करीब 25% तक गिर चुके हैं. हालांकि, सप्लायर्स और दुकानदारों ने इस पूरी कटौती का फायदा अभी तक ग्राहकों तक नहीं पहुंचाया है. सरकार ने सभी होलसेलर्स और रिटेलर्स को निर्देश दिया है कि मिलों से मिली राहत का पूरा फायदा तुरंत आम जनता को दिया जाए.
यह भी पढ़ें : चीनी संकट के दावों के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान, UP के पास 28 लाख टन का स्टॉक; युवाओं के लिए भी किया ये बड़ा ऐलान
हलवाइयों और बड़ी कंपनियों को क्या मिली छूट?
मिठाई विक्रेताओं (हलवाइयों), बिस्किट बनाने वाली कंपनियों, कन्फेक्शनरी और सॉफ्ट ड्रिंक निर्माताओं, जो महीने में 10 टन से ज्यादा चीनी इस्तेमाल करते हैं, उनके के लिए सरकार ने स्टॉक के नियम आसान कर दिए हैं. कंपनियां अब 15 दिनों की बजाय 30 दिनों की खपत का चीनी स्टॉक अपने पास रख सकेंगी.
लेकिन शर्त ये है कि 15 दिन से ऊपर का अतिरिक्त स्टॉक वही होगा जो टैरिफ रेट कोटा या एडवांस ऑथराइजेशन स्कीम के तहत आयात (Import) की गई चीनी से खरीदा गया हो. घरेलू खुले बाजार से खरीदी गई चीनी पर 15 दिन की ही सीमा लागू रहेगी. सभी बड़े औद्योगिक उपभोक्ताओं को हर शुक्रवार खाद्य विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर अपने चीनी स्टॉक की जानकारी दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें : बिना चीनी के कैसे पीएं मीठी चाय? नहीं महसूस होगी कमी, ट्राई करें ये 5 हेल्दी ऑप्शंस
सरकार द्वारा 10 लाख टन चीनी के रियायती आयात की अनुमति देने और स्टॉक लिमिट बढ़ाने से इस बार दिवाली और त्योहारों पर मिठाइयों की सप्लाई बिल्कुल कम नहीं होगी.
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
30 mins agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 hr agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
3 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
15 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
19 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
20 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
22 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
1 day agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
1 day ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines