चीनी संकट के दावों के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान, UP के पास 28 लाख टन का स्टॉक; युवाओं के लिए भी क‍िया ये बड़ा ऐलान

CM Yogi Adityanath Statement: उत्तर प्रदेश में चीनी संकट के दावों को खारिज करते हुए सीएम योगी ने 28 लाख टन स्टॉक होने की बात कही. साथ ही अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया.

चीनी संकट के दावों के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान, UP के पास 28 लाख टन का स्टॉक; युवाओं के लिए भी क‍िया ये बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति पर काम तेज कर दिया है. (फोटो- X)

देशभर में चीनी के बढ़ते दामों और संभावित किल्लत की खबरों के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने साफ कहा कि यूपी के पास चीनी का इतना बड़ा भंडार (Stock) मौजूद है कि राज्य न सिर्फ अपनी जरूरत पूरी कर सकता है, बल्कि पूरे देश को चीनी सप्लाई करने में सक्षम है.

विज्ञापन

इसी के साथ, मंगलवार को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने युवाओं के लिए एक और बड़ा ऐलान करते हुए अगले 6 महीनों में 1 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया है.

विज्ञापन

UP के पास कितना है चीनी का स्टॉक?

देश के कई हिस्सों में चीनी संकट की चर्चाओं को खारिज करते हुए सीएम ने आंकड़े जारी किए. उन्‍होंने कहा क‍ि यूपी के पास फिलहाल 28 लाख मीट्रिक टन चीनी का बफर स्टॉक है. उत्तर प्रदेश में हर महीने लगभग 4 लाख टन चीनी की खपत होती है. इस लिहाज से देखा जाए तो मौजूदा स्टॉक अगले 7 महीनों के लिए पूरी तरह पर्याप्त है. अक्टूबर 2026 में जब पेराई का नया सीजन (Crushing Season) शुरू होगा और चीनी मिलें दोबारा चलेंगी, तो करीब 90 लाख टन चीनी का अतिरिक्त उत्पादन होगा.

विज्ञापन

युवाओं के लिए बड़ा ऐलान
कृषि विभाग के 3446 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) और मंडी परिषद के 126 नवनियुक्त मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए सीएम ने रोजगार का नया रोडमैप पेश किया. उन्‍होंने ऐलान क‍िया क‍ि अगले 6 महीनों में हर हफ्ते अलग-अलग चरणों में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी के जॉइनिंग लेटर दिए जाएंगे.

विज्ञापन

योगी सरकार ने दावा किया कि उनके कार्यकाल के दौरान अब तक 9 लाख 30 हजार से अधिक युवाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं.

विज्ञापन

नकल माफिया और पुरानी सरकारों पर हमला
भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले का दौर बदल चुका है. सरकार ने आयोगों, बोर्डों और सरकारी तंत्र में सक्रिय भ्रष्ट तत्वों और नकल माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. भर्ती विज्ञापनों के बाद होने वाली कथित वसूली और अदालती मुकदमों के दौर को खत्म कर अब केवल योग्यता के आधार पर युवाओं का चयन किया जा रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ