Gold Silver Price Drop: सस्‍ता हो गया सोना, कीमत पहुंची साल के सबसे न‍िचले स्‍तर पर; जानें 24 से 18 कैरेट सोने का ताजा भाव

Gold Silver Rate Today: कमोडिटी मार्केट में आई भारी गिरावट के बाद सोना और चांदी 1 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं. MCX पर चांदी 10000 रुपये और सोना 4,200 रुपये सस्ता हो गया है. जानिए IBJA के अनुसार 24k, 22k और 18k सोने के नए भाव क्‍या हैं.

Gold Silver Price Today 31 October 2026 MCX IBJA 24k 22k 18k Gold Rate Drop Crude Oil US Fed Details in Hindi.

सोने चांदी के दाम में भारी ग‍िरावट देखने को म‍िल रही है. (फोटो - एआई)

सोना और चांदी खरीदने का इंतजार कर रहे आम ग्राहकों के लिए बहुत बड़ी और राहत भरी खबर आई है. कमोडिटी मार्केट में शुक्रवार रात अचानक ऐसी जबरदस्त बिकवाली हुई कि सोने और चांदी के भाव पिछले 12 महीनों यानी 1 साल के सबसे निचले स्तर पर आ गिरे हैं. MCX पर एक झटके में चांदी 10,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती हो गई, वहीं सोने की कीमतों में भी 4,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.जान‍िये , अचानक सोने-चांदी के रेट्स इतने क्यों गिरे, सर्राफा बाजार में आज का नया भाव क्या है और इसके पीछे की असली वजह क्या है.

विज्ञापन

शुक्रवार रात 8 बजे अचानक कैसे बदला बाजार का खेल?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार रात करीब 8 बजे अचानक बिकवाली का भारी दबाव देखने को मिला. दिसंबर फ्यूचर वाली चांदी करीब 5 फीसदी लुढ़ककर सीधी 1,78,900 रुपये से 1,79,000 रुपये प्रति किलो के दायरे में आ गई. MCX पर सोना 3 फीसदी टूटकर 1,38,250 रुपये से 1,38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है.

विज्ञापन

इंटरनेशनल मार्केट में भी टूटा 1 साल का रिकॉर्ड
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की चमक पूरी तरह फीकी पड़ गई है. विदेशी बाजार में सोना 3.3% से ज्यादा गिरकर 3,880 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है, जो कि पिछले साल अक्टूबर के बाद का सबसे निचला स्तर है. वहीं ग्लोबल मार्केट में चांदी 5.12% टूटकर 49 से 49.70 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर आ पहुंची है.

सर्राफा बाजार (IBJA) में 24, 22 और 18 कैरेट सोने का नया रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक सोने और चांदी के नए रेट्स इस तरह हैं:

विज्ञापन

24 कैरेट सोना (शुद्ध सोना): 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना (गहने वाला सोना): 1,28,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: 1,05,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
999 शुद्धता वाली चांदी: 1,81,344 रुपये प्रति किलोग्राम

अचानक क्यों धड़ाम हुए सोने-चांदी के भाव
मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, कीमतों में अचानक आई इस बड़ी गिरावट के पीछे 3 मुख्य कारण हैं:

विज्ञापन
  1. अचानक बड़ी मुनाफावसूली :
    निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर जोरदार बिकवाली करके अपना मुनाफा निकाला है.
  2. अमेरिका के मजबूत GDP आंकड़े और डॉलर की मजबूती:
    अमेरिका से आए आर्थिक आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे हैं, जिससे अमेरिकी डॉलर और यूएस ट्रेजरी यील्ड मजबूत हुआ है.
  3. यूएस फेड की सख्त ब्याज दरें:
    अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों ने ब्याज दरों में और सख्ती के संकेत दिए हैं. ऊंची ब्याज दरों की आशंका से निवेशकों ने सोने-चांदी से अपना पैसा निकालकर दूसरे सुरक्षित और बेहतर रिटर्न देने वाले विकल्पों में लगाना शुरू कर दिया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ