Annual Toll Pass: NHAI के 1500 रुपये वाले सालाना पास पर आया अपडेट, क्‍या अब बंद हो जाएगा e-Notice और चालान; जानें ड‍िटेल

NHAI Concessional Annual Local Pass 2026: NHAI 1 नवंबर से टोल प्लाजा के 20 KM दायरे में रहने वाले लोगों के लिए एनुअल लोकल पास शुरू कर रहा है. जानिए Rajmargyatra ऐप से ऑनलाइन अप्लाई करने की पूरी प्रक्रिया.

NHAI Annual Local Pass 2026 FASTag MLFF Toll Plaza 20 KM Radius Fee Application Details in Hindi

लोकल FASTag एनुअल पास 1 नवंबर से शुरू होगा. (Photo - PTI)

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने स्थानीय लोगों को बड़ी राहत देते हुए 1 नवंबर 2026 से कंसीशनल एनुअल लोकल पास (Concessional Annual Local Pass) लागू करने का फैसला किया है. NHAI अधिकारियों के मुताबिक, इस नए सालाना पास से न केवल बार-बार पास रीन्यू कराने का झंझट खत्म होगा, बल्कि मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम में गलती से कटने वाले e-Notices और दोगुने जुर्माने से भी मुक्ति मिलेगी. जान‍िये NHAI का यह नया लोकल पास क्या है, यह कैसे काम करेगा, इसके क्या फायदे हैं और आप इसे कैसे बनवा सकते हैं.

विज्ञापन

क्या है NHAI का नया एनुअल लोकल पास?

अब तक टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय निवासियों के लिए केवल मंथली पास की व्यवस्था थी, जिसे हर महीने रीन्यू कराना पड़ता था. 1 नवंबर 2026 यानी कल से NHAI ने इसे बदलकर एनुअल लोकल पास में बदल दिया है. टोल प्लाजा के 20 KM के दायरे में रहने वाले गैर-व्यावसायिक (Non-Commercial / निजी) वाहन चालक इस एनुअल लोकल पास को बनवा सकते हैं. ग्रामीण/कस्बाई टोल प्लाजा की फीस 1,500 रुपये सालाना है. वहीं शहरी टोल प्लाजा की फीस 3,000 रुपये सालाना रखी गई है.

विज्ञापन

बता दें क‍ि साधारण मंथली पास का खर्च 350 रुपये प्रति माह होता था, जो साल भर में 4,200 रुपये बैठता था. नया एनुअल पास इससे काफी सस्ता है.

e-Notices और जुर्माने से कैसे बचाएगा यह पास?
NHAI धीरे-धीरे टोल प्लाजा से बैरियर और बूम-बैरियर हटाकर Multi-lane Free Flow (MLFF) यानी बिना रुके टोल कटने वाला डिजिटल सिस्टम लागू कर रहा है. पहले स्थानीय लोग टोल कर्मचारियों से पहचान के आधार पर बिना पास दिखाए या बिना टोल दिए निकल जाते थे. बैरियर-लेस टोल पर कैमरे अपने आप गाड़ी की नंबर प्लेट स्कैन करते हैं. अगर पास एक्टिव या रीन्यू नहीं है, तो सिस्टम गाड़ी मालिक को e-Notice भेज देता है.

विज्ञापन

अगर 72 घंटे के भीतर टोल फीस नहीं चुकाई जाती, तो दोगुना टोल टैक्स देना पड़ता है. यह नया एनुअल पास एक बार लेने पर पूरे 1 साल तक चालू रहेगा, जिससे e-Notices और जुर्माने की नौबत ही नहीं आएगी.

पास कैसे बनवाएं? जानिए आवेदन की प्रक्रिया
1 नवंबर 2026 से Rajmargyatra ऐप पर पात्र टोल प्लाजा की लिस्ट उपलब्ध होगी, जहां से आप घर बैठे ऑनलाइन पास खरीद सकते हैं. पास की प्रक्रिया को DigiLocker और VAHAN पोर्टल से जोड़ा गया है. यह अपने आप आपके आधार/पते से 20 KM के दायरे का सत्यापन करेगा और आपके वाहन व FASTag की जांच करेगा.

विज्ञापन

ध्यान रखने योग्य बातें
यह पास नॉन-ट्रांसफरेबल (Non-Transferable) है और केवल उसी एक विशेष टोल प्लाजा के लिए मान्य होगा जिसके लिए इसे जारी किया गया है. यह पास बंद उपयोगकर्ता शुल्क संग्रह प्रणाली (Closed Toll Collection System) वाले एक्सप्रेसवे पर लागू नहीं होगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ