बिना चीनी के कैसे पीएं मीठी चाय? नहीं महसूस होगी कमी, ट्राई करें ये 5 हेल्दी ऑप्शंस
Tea Sweet Without Sugar: अगर आप चीनी अवॉइड कर रहे हैं तो हम कुछ ऐसी चीजें बताएंगे जिनकी मदद से चाय में मिठास लाई जा सकती है. इन चीजों को हेल्दी ऑप्शन के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे स्वाद पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

सुबह की चाय हो या शाम की, बहुत से लोगों को चाय में मीठा स्वाद पसंद होता है. लेकिन ज्यादा चीनी खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता. ऐसे में अगर आप चाय में चीनी कम करना या छोड़ना चाहते हैं तो कुछ चीजों से चाय में हल्की मिठास और अलग स्वाद लाया जा सकता है. हालांकि, इन्हें भी ज्यादा इस्तेमाल करने से हेल्थ को नुकसान हो सकता है.
शहद से आएगी मिठास
2 / 6आप शहद का इस्तेमाल चाय बनाने के लिए कर सकते हैं. चाय में शहद डालने से उसका स्वाद और खुशबू दोनों बदल जाते हैं. इससे हल्का मीठा स्वाद आ जाएगा और आपको चीनी डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप एक से दो चम्मच शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें- How To Make Chicken Samosa: बाहर जैसा क्रिस्पी चिकन समोसा घर पर बनाएं, जानिए आसान रेसिपी
खजूर से मिल सकती है नेचुरल मिठास
3 / 6खजूर में नेचुरल शुगर मौजूद होती है, इसलिए यह चाय को मीठा स्वाद दे सकता है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि खजूर बिना सोचे-समझे इस्तेमाल किया जा सकता है. चाय बनाते वक्त एक छोटा खजूर का डाल सकते हैं.
स्टीविया डालने से आ सकती है मिठास
4 / 6बहुत कम लोगों को पता होगा कि स्टीविया का पौधा भी नेचुरल स्वीटनर की तरह इस्तेमाल किया जाता है. आपको इसका पौधा आसानी से नर्सरी में मिल जाएगा, जिसे किचन में लगाया जा सकता है. बता दें कि इस पौधे का इस्तेमाल आपको ज्यादा नहीं करता है और डॉक्टर की सलाह पर करना है.
गुड़ आएगा काम
5 / 6चाय में गुड़ डालकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, बहुत सारे लोगों को गुड़ का स्वाद पसंद नहीं आएगा तो पहले थोड़ा टेस्ट जरूर कर लें. इसके बाद ही सभी के लिए चाय में गुड़ डालें. हालांकि, गुड़ से बनी चाय हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है.
मुलेठी का इस्तेमाल करना
6 / 6आप किचन में रखी मुलेठी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे न सिर्फ चाय में मीठापन आएगा, बल्कि हल्का तीखापन भी आ सकता है. हालांकि, अगर आपको जुकाम है तो मुलेठी की चाय बेस्ट हो सकती है. इसे भी पढ़ें- चावल के आटे की नरम बगिया से भर जाएगा पेट भी और मन भी, जानें बिहार की पारंपरिक रेसिपी