SBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, 1 दिसंबर से बदल रहा नियम, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज

कार्ड यूजर ने एक बिलिंग साइकिल के दौरान फ्यूल पर कुल 55000 रुपये खर्च किए तो उसे 550 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा. मतलब ये चार्ज सिर्फ 50000 रुपये से ऊपर खर्च की गई रकम पर नहीं, बल्कि पूरे 55000 रुपये पर कैलकुलेट होगा.

SBI Card ANI

SBI कार्ड के नए नियमों में पेट्रोल और डीजल पर होने वाले खर्च को लेकर भी बदलाव किया गया है. (Photo: ANI)

अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो अब से बड़े ट्रांजैक्शन पर आपको एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ेगा. एसबीआई कार्ड ने अपने फीस स्ट्रक्चर में 1 दिसंबर से बदलाव का ऐलान किया है. इसके तहत तय सीमा से अधिक के ट्रांसपोर्टेशन और फ्यूल ट्रांजैक्शन पर कार्डधारकों को अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा. कंपनी की वेबसाइट पर जारी नोटिस के मुताबिक, ट्रांसपोर्टेशन के एकमुश्त बड़े भुगतान और बिलिंग साइकिल में अधिक फ्यूल खर्च करने वाले ग्राहक इस बदलाव के दायरे में आएंगे.

विज्ञापन

30 हजार रुपये से ज्यादा के ट्रांसपोर्टेशन पेमेंट पर 1% फीस

नए नियम के मुताबिक, 30000 रुपये से ज्यादा के प्रत्येक ट्रांसपोर्टेशन ट्रांजैक्शन पर 1 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा. इन पेमेंट्स की पहचान मर्चेंट कैटेगरी कोड (MCC) 4111, 4784 और 4131 के आधार पर होगी. ये कोड परिवहन से जुड़ी अलग-अलग सेवाओं के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं. उदाहरण के तौर पर अगर कोई ग्राहक एक सर्टिफाइड ट्रांसपोर्टेशन सेवा के लिए 35000 रुपये का भुगतान करता है, तो उसे 350 रुपये एक्स्ट्रा फीस देनी होगी.

विज्ञापन

वहीं, 50000 रुपये के भुगतान पर यह शुल्क 500 रुपये होगा. गौर करने वाली बात ये है कि ट्रांसपोर्टेशन शुल्क बिलिंग साइकिल के कुल खर्च पर नहीं, बल्कि 30000 रुपये से अधिक के प्रत्येक ट्रांजैक्शन पर लगेगा.

विज्ञापन

फ्यूल पर 50000 से ज्यादा खर्च किया तो लगेगा चार्ज

SBI कार्ड के नए नियमों में पेट्रोल और डीजल पर होने वाले खर्च को लेकर भी बदलाव किया गया है. अब अगर किसी कार्डधारक का एक बिलिंग साइकिल में कुल फ्यूल खर्च 50000 रुपये से अधिक होता है, तो पूरे खर्च पर 1 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा. किसी कार्ड यूजर ने एक बिलिंग साइकिल के दौरान फ्यूल पर कुल 55000 रुपये खर्च किए तो उसे 550 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा. मतलब ये चार्ज सिर्फ 50000 रुपये से ऊपर खर्च की गई रकम पर नहीं, बल्कि पूरे 55000 रुपये पर कैलकुलेट होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ