Stock Market Opening: लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार गुलजार, आज के टॉप गेनर इंडसइंड बैंक तो लूजर एचसीएल टेक

Share Market Update
विज्ञापन

Share Market Update: ग्‍लोबल और एश‍ियाई मार्केट से मिल रहे मिलेजुले संकेतों के बीच भारतीय घरेलू शेयर में आज लगातार दूसरे दिन तेजी दिखे जा रही है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी का रूख है। सेंसेक्ट और निफ्टी हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 116 और निफ्टी 39 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में कोरोबार की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्‍स (Sensex) 116 अंकों की तेजी के साथ 62,686 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 39 अंकों की तेजी के साथ 18,648 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन

वहीं इससे पहले इस कारोबारी हफ्ते के चौथ दिन गुरुवार (8 December 2022) को भी भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में तेजी देखी गई। सेंसेक्स 160 अंक की बढ़त के साथ 62,570.68 अंक पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी भी 48.85 अंक की तेजी के साथ 18,609.35 अंक पर बंद हुआ।

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो इंडसइंड बैंक, ग्रासिम, टाटा स्टील, आयशर मोटर्स, अडानी पोर्ट समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।

विज्ञापन

– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, अपोलो हॉस्पिटल, इन्फोसिस, एचडीएफसी लाइफ समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।

विज्ञापन

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

गुरुवार (8 December): सेंसेक्स 160 अंकों की बढ़त के साथ 62,570 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 48 अंकों की बढ़त के साथ 18,609 अंक पर बंद हुआ था।

बुधवार (7 December): सेंसेक्स 215 अंकों की गिरावट के साथ 62,410 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 82 अंकों की नरमी के साथ 18,560 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

मंगलवार (6 December): सेंसेक्स 208 अंकों की गिरावट के साथ 62,626 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 58 अंकों की नरमी के साथ 18,642 अंक पर बंद हुआ था।

सोमवार (5 December): सेंसेक्स 33 अंकों की गिरावट के साथ 62,834 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 4 अंकों की बढ़त के साथ 18,701 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

शुक्रवार (2 December): सेंसेक्स 415 अंकों की गिरावट के साथ 63,868 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 116 अंकों की नरमी के साथ 18,696 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ