Stock Market Opening: शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, आज के टॉप गेनर में इंडसइंड बैंक तो सनफार्मा पर दवाब
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे नरमी संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में एकबार फिर आज तेजी का रूख देख है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी से कारोबार की शुरुआत हुई है। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे लाल पर हुई। सेंसेक्स तेजी के साथ 61166 और निफ्टी भी 18120 के लेवल पर खुला।
भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते पहले दिन आज सोमवार (8 May 2023) को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 112 अंकों की तेजी के साथ 61,166 के स्तर पर है, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 51 अंकों से ज्यादा उछाल के साथ 18,120 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में बढ़त और 10 में गिरावट देखने को मिल रही है।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार ( 5 May) को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 694 अंक गिरकर 61,054 और निफ्टी 186 अंक लुढ़क कर 18,069 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में बढ़त रही थी।
आज सोमवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की मजबूती के साथ 81.72 रुपये के स्तर पर है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: