Stock Market Opening: शेयर बाजार में तेजी पर ब्रेक, आज के टॉप गेनर में BPCL तो HCL Tech पर दवाब
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिलेजुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में पिछले चार दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज गिरावट का रुख है। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में नरमी देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत लाल निशान पर हुआ पर। सेंसेक्स करीब 104 अंक और निफ्टी 30 अंकों की तेजी के साथ खुला।
भारतीय शेयर बाजार में आज नरमी का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन आज गुरुवार (6 April 2023) को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 104 अंकों की गिरावट के साथ 59,585 के पार खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 30 अंकों की नरमी के साथ 17,527 के स्तर पर खुला।
इससे पिछले कारोबारी दिन बुधवार को बीएसई सेंसेक्स करीब 583 अंकों की उछाल के साथ 59,689 और एनएसई का निफ्टी 159 अंकों की बढ़त के साथ 17,557 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 30 के 22 शेयर हरे निशान में तो 8 लाल निशान में बंद हुए थे।
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 2,036 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 1,213 शेयर तेजी, 727 गिरावट तो 96 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 36 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 9 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज गुरुवार को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे मजबूती के साथ 81.87 रुपये के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे की मजबूती के साथ 82.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: