Stock Market Opening: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, आज के टॉप गेनर में हिंडाल्को तो बीपीसीएल पर दवाब
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिलेजुले संकेतों के बीच भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज लगातार दूसरे दिन तेजी का रुख है। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर हुआ पर। सेंसेक्स करीब 164 अंक और निफ्टी 41 अंकों की तेजी के साथ खुला।
भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन आज मंगलवार (28 March 2023) को भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 164 अंकों की तेजी के साथ 57,818 के पार खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 41 अंकों की उछाल के साथ 17,027 के स्तर पर खुला।
इससे पहले सोमवार को बीएसई सेंसेक्स करीब 126 अंकों की तेजी के साथ 57,6653 और एनएसई का निफ्टी 40 अंकों की उछाल के साथ 16,985 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 30 के 16 शेयर हरे निशान में रहे और 14 लाल निशान में बंद हुए हैं। रिलायंस, मारुति टॉप गेनर्स शेयर में रहे।
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 1,804 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 985 शेयर तेजी, 723 गिरावट तो 96 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 30 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 35 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज सोमवार को एकबार फिर विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे की मजबूती के साथ 82.48 रुपये के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की तेजी के साथ 82.37 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: