Stock Market Opening: शेयर बाजार में तेजी, आज के टॉप गेनर में अदानी पोर्ट तो रिलायंस पर दवाब
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिलेजुले संकेतों के बीच मंगलवार की गिरावट के बाद भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज तेजी का रुख है। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर हुआ पर। सेंसेक्स करीब 201 अंक और निफ्टी 64 अंकों की तेजी के साथ खुला।
भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन आज बुधवार (29 March 2023) को भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 201 अंकों की तेजी के साथ 57,815 के पार खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 64 अंकों की उछाल के साथ 17,016 के स्तर पर खुला।
इससे पहले मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स करीब 40 अंकों की गिरावट के साथ 57,613 और एनएसई का निफ्टी 34 अंकों की नरमी के साथ 16,951 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 11 शेयर हरे निशान तो 19 लाल निशान पर बंद हुए हैं। दिनभर के कारोबार के दौरान बैंकिंग सेक्टर के शेयर कामयाब रहे और अडानी के शेयरों का हाल बुरा रहा।
यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Price, 29 March 2023: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आज क्या है अपडेट, यहां जाने
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 1,804 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 985 शेयर तेजी, 723 गिरावट तो 96 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 30 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 35 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो अदानी पोर्ट, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, अदानी एंटरप्राइजेज, बजाज फिनांस, एचसीएल टेक समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो रिलायंस, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, टाटा स्टील, एनटीपीसी समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
आज बुधवार को एकबार फिर विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे कमजोरी के साथ 82.25 रुपये के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे की मजबूती के साथ 82.19 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: