Stock Market Opening: शेयर बाजार में बढ़त, आज के टॉप गेनर में Adani Ent तो UPL पर दवाब
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Stock Market Opening : अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिलेजुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में तेजी का दौर जारी है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज भी का रुख है। सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर हुआ पर। हालांकि दोनों मुख्य सूचकांक लगभग सपाट स्तर पर खुला।
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार के सत्र में सुस्त हुई। बाजार के दोनों मुख्य सूचकांक लगभग सपाट कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 5.79 अंक गिरकर 60,051.99 और एनएसई निफ्टी 1.00 अंक बढ़कर 17,744.40 अंक पर था।
भारतीय शेयर बाजार में आज भी तेजी का रुख है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन आज मंगलवार (25 April 2023) को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत सपाट हुई है। लेकिन उसके बाद बाजार ने रफ्तार पकड़ा। फिलहाल बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 110 अंकों की बढ़त के साथ 60,166 के है, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) करीब 36 अंकों की तेजी के साथ 17,779 के स्तर पर है।
इससे पिछले कारोबारी दिन सोमवार को बीएसई सेंसेक्स करीब 401 अंकों की उछाल के साथ 60,056 और एनएसई का निफ्टी 119 अंकों की तेजी के साथ 17,743 के स्तर पर बंद हुआ था।
और पढ़िए – SBI Cheque Book: एसबीआई चेक बुक के लिए आवेदन करने के हैं ये 5 तरीके
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: