Stock Market Opening: दिवाली से पहले शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, हरे निशान पर Sensex और Nifty
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Share Market Update: ग्लोबल और एशियाई मार्केट से मिल रहे मजबूत रूख का असर भारतीय घरेलू शेयर पर भी देखा जा रहा है। दिवाली से पहले लगातार तीसरे भारतीय शेयर बाजार गुलजार है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन आज मंगलवार (18 October) को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों हरे निशान पर खुले हैं।
अभी पढ़ें – दीवाली से पहले इस राज्य का बड़ा तोहफा, घटेगा रसोई का खर्च और सफर भी होगा सस्ता
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 657 अंकों की तेजी के साथ 59,068 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 187 अंक चढ़कर 17,499 के स्तर पर खुला।
बीएसई (BSE) में आज कुल 1,551 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। जिसमें से करीब 998 शेयर तेजी तो 473 गिरावट के साथ खुली। जबकि 80 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर हैं। वहीं 59 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 13 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज 17 पैसे की मजबूती के साथ 82.18 रुपये के स्तर पर खुला। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की कमजोरी के साथ 82.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – Petrol Diesel Price Today: 18 अक्टूबर को क्या है पेट्रोल-डीजल भाव, जानिए अपने शहर में रेट
सोमवार (17 Octomber): सेंसेक्स 491अंकों की तेजी के साथ 58,410 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 126 अंक गिरकर 17,311 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (16 Octomber): सेंसेक्स 684 अंकों की तेजी के साथ 57,919 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 171 अंकों की बढ़त के साथ 17,185 के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (13 Octomber): सेंसेक्स 390 अंकों की गिरावट के साथ 57,235 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 109 अंक चढ़कर 17,014 अंक पर बंद हुआ था।
बुधवार (12 Octomber): सेंसेक्स 478 अंकों की बढ़त के साथ 57,625 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 140 अंक चढ़कर 17,123 अंक पर बंद हुआ था।
मंगलवार (11 Octomber): सेंसेक्स 843 अंकों की गिरावट के साथ 57,147 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी करीब 257 अंकों गिरकर 16,983 अंक पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: