Share Market Update: ग्‍लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर रूख और अमेर‍िकी बाजार के दो साल के न‍िचले स्‍तर पर जाने का असर भारतीय शेयर बाजार पर देखा जा रहा है। आज लगातार तीसरे दिन आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का रूख है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार (11 Octoberber) को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। सेंसेक्‍स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों लाल न‍िशान पर खुले हैं।

अभी पढ़ें – SBI Festive Offer: बैंक ने जनवरी 2023 तक सस्ते होम लोन की घोषणा की, लेकिन ये है पेंच

विज्ञापन

शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 200 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 57790 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) करीब 63 अंकों की नरमी के साथ 17,778 के स्तर पर खुला है।

बाजार का आज का हाल

बीएसई (BSE) में आज कुल 1,569 कंपनियों में कारोबार शुरू हुआ। जिसमें से करीब 892 शेयर तेजी तो 556 गिरावट के साथ खुला। जबकि 121 कंपनियों के शेयर के दाम स्थिर है। वहीं 77 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 12 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

विज्ञापन

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो विप्रो, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।

– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, नेस्ले इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, भारती एयरटेल, कोटक बैंक, एमएंडम, रिलायंस के स्टॉक, एनटीपीसी, एचयूल, पावरग्रिड, मारुति, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।

विज्ञापन

डॉलर के मुकाबले 36 पैसे कमजोरी के साथ खुला रुपया

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले आज रुपया 3 पैसे की कमजोरी के साथ 82.35 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं, पिछले कारोबारी दिन सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 44 पैसे की कमजोरी के साथ 82.32 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

सोमवार (10 Octomber): सेंसेक्स 200 अंकों की गिरावट के साथ 57,991 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 73 अंक गिरकर 17,241 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।

शुक्रवार (7 Octomber): सेंसेक्स 306 अंकों की गिरावट के साथ 58,191 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 17 अंकों की नरमी के साथ 17,314 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

गुरुवार (6 Octomber): सेंसेक्स 156 अंकों की बढ़त के साथ 58,222 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 57 अंक लुढ़कर 17,331 अंक पर बंद हुआ था।

मंगलवार (4 Octomber): सेंसेक्स 1276 अंकों की उछाल के साथ 58,065 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी करीब 386 अंकों की बढ़त के साथ 17,274 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ