Dilli Haat में स्टाल आवंटन के लिए सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया, आप भी ऐसे करें अप्लाई

stall

नई दिल्ली: केंद्र ने हस्तशिल्प कारीगरों के लिए विपणन कार्यक्रमों (marketing events) में भाग लेने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है। यह पहल सभी कारीगरों को समान, निष्पक्ष और पारदर्शी अवसर प्रदान करेगी। कपड़ा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के कार्यालय ने कारीगरों से आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कारीगरों को अपना सामान बेचने में सहायता करने के उद्देश्य से देश के विभिन्न हिस्सों में सालाना लगभग 200 घरेलू विपणन कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

मंत्रालय ने कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया, आवेदन से लेकर चयन तक और अंत में स्टाल आवंटन, पूरी तरह से कम्प्यूटराइज्ड है, बिना किसी मानवीय इंटरफेस के। आवेदन जमा हेतु दिशानिर्देश जारी किए गए हैं और आधिकारिक वेबसाइट – indian.handicrafts.gov.in पर भी उपलब्ध हैं।

अब सभी पात्र कारीगर साइट पर जाकर मार्केटिंग इवेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कारीगर पहचान पत्र संख्या के साथ लॉग इन कर सकते हैं, इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी के साथ प्रमाणीकरण कर सकते हैं।

दिल्ली हाट सहित सभी विपणन आयोजनों के लिए आवेदन प्राप्त करने, चयन और आवंटन की प्रक्रिया इस पोर्टल के माध्यम से ही की जाएगी। मंत्रालय ने कहा कि घरेलू विपणन कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए भौतिक आवेदन आमंत्रित करने की प्रथा को अब समाप्त कर दिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ