Share Market Update: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर के बीच आज लगातार दूसरे दिन आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार (10 October) को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों लाल निशान पर खुले हैं।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 767 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 57424 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) करीब 205 अंकों की नरमी के साथ 17,103 के स्तर पर खुला है।
बाजार का आज का हाल
बीएसई (BSE) में आज कुल 2,039 कंपनियों में कारोबार शुरु हुआ। जिसमें से करीब 653 शेयर तेजी तो 1,218 गिरावट के साथ खुला। जबकि 168 कंपनियों के शेयर के भाव स्थित हैं। वही आज 1 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 2 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो मीडिया, इंफ्रा, रियल्टी, स्मॉलकैप, एनर्जी सेक्टर्स में मजबूती दिखाई देगी और आईटी, मेटल, एफएमसीजी, बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा समेत कई कंपनियों के शेयर्स में गिरावट का रूख है।
आज टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकार्प, हिन्डाल्को, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स के शेयर में बड़ी गिरावटड देखी जा रही है।
डॉलर के मुकाबले 36 पैसे कमजोरी के साथ खुला रुपया
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले आज रुपया 36 पैसे की कमजोरी के साथ 82.68 रुपये के स्तर पर खुला। जो अबतक का सबसे निचला स्तर है। इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 44 पैसे की कमजोरी के साथ 82.32 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों पर सरकार मेहरबान, डीए में बढ़ोतरी के बाद अब दिया ये तोहफा
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
शुक्रवार (7 Octomber): सेंसेक्स 306 अंकों की गिरावट के साथ 58,191 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 17 अंकों की नरमी के साथ 17,314 के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (6 Octomber): सेंसेक्स 156 अंकों की बढ़त के साथ 58,222 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 57 अंक लुढ़कर 17,331 अंक पर बंद हुआ था।
मंगलवार (4 Octomber): सेंसेक्स 1276 अंकों की उछाल के साथ 58,065 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी करीब 386 अंकों की बढ़त के साथ 17,274 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार (3 Octomber): सेंसेक्स 638 अंकों की गिरावट के साथ 56,788 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 207 अंक गिरकर 16,887 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
6 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
10 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
10 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
12 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
13 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
14 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
14 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
15 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines