Pankaj Mishra
Read More
PM Kisan 12th Installment List: पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के करोड़ों लाभार्थियों के लिए जरूरी और अच्छी खबर है। 12वीं किस्त का उनका इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने साफ किया है कि सरकार 17 और 18 अक्टूबर 2022 को पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त जारी कर सकती है। यानी दिवाली से पहले किसानों के खाते में 2000 रुपये की 12वीं आ जाएगी।
जानकारी के मुताबिक इसके लेकर केंद्र सरकार के स्तर पर तेजी से तैयारी चल रही है। ऐसे में दिवाली पर देश के 12 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में पैसे आ जाएंगे। आपको बता दें कि पीएम किसान योजना के तहत सरकार 1 साल में 3 किस्त के जरिए किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देती है।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार की तरफ से इस योजना के तहत अब तक 11 किस्तों का पैसा ट्रांसफर किया जा चुका है। इस बार 12वीं किस्त किसानों के खाते में भेजी जानी है। इस बीच खबरें आ रही है कि कुछ किसान के 12वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं। दरअसल सरकार पहले भी कई बार साफ कर चुकी है कि पीएम किसान योजना से जुड़े सभी लाभार्थियों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। ऐसे में जिन किसानों ने ये नहीं करवाई है, उनके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
ऐसे अगर आपने ई-केवाईसी करवा लिया है तो आपको चिंता करने कोई बात नहीं है। लेकिन जिन लोगों ने अभी तक अपना ई-केवाईसी नहीं करवाया है, वो जल्द से जल्द इसे करवा लें। क्योंकि भी पोर्टल पर ओटीपी बेस्ड केवाईसी हो रही है।
आपको बता दें कि पिछले दिनों सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना के पात्रता के नियमों में बदलाव किया था। पहले उन सभी किसानों को इस योजना का लाभ मिलता था, जिनके पास पुश्तैनी जमीन थी। लेकिन अब इन लोगों को इसका फायदा नहीं मिलता। शर्तों के मुताबिक खेती करने वाले किसान के पिता या दादा के नाम से जमीन है तो वह व्यक्ति इस योजना का लाभार्ती नहीं हो सकता। इसके लिए जो किसान हैं उनके नाम पर खेती योग्य जमीन होने चाहिए।
अभी पढ़ें – Canara Bank ने फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज पर ब्याज दरें बढ़ाईं, यहां चेक करें पूरी डिटेल्स
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच ट्रांसफर की जाती है। दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच ट्रांसफर की जाती है। तीसरी किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच ट्रांसफर की जाती है। ऐसे साल में 6 हजार रुपये की मदद सरकार की तरफ से किसानों को दी जाती है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।