US Market Crash: अमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे

US Market Crash 2026: अमेरिका में डेमोक्रेट्स की जीत के बाद एआई और टेक शेयरों में ऐतिहासिक गिरावट देखने को म‍िली है. निवेशकों को $2.5 ट्रिलियन का नुकसान हुआ है. वहीं दूसरी ओर FII की 15000 करोड़ रुपये की खरीदारी से भारतीय बाजार मजबूत हो गया है.

US Market Crash

अमेरिका में एआई कंपनियों पर कसते नियमों के कारण दुनिया भर के बाजारों में डर का माहौल बना हुआ है. (Photo - AI)

अमेरिकी शेयर बाजार में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है. अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत के बाद वॉल स्ट्रीट में पिछले 19 महीनों की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई. खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और टेक कंपनियों के शेयरों में ऐसी बिकवाली आई कि देखते ही देखते निवेशकों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 23.50 लाख करोड़ रुपये) पानी में बह गए. लेकिन इस पूरी दुनिया में मचे तहलका के बावजूद भारतीय शेयर बाजार पूरी मजबूती से खड़ा रहा और उसमें तेजी देखने को मिली. आइए बहुत ही आसान और सीधी भाषा में समझते हैं कि अमेरिका में क्या हुआ और भारत का बाजार कैसे बचा रहा.

विज्ञापन

अमेरिका में क्यों गिरे AI और टेक कंपनियों के शेयर?

अमेरिकी बाजार में आई इस गिरावट के पीछे वहां का राजनीतिक माहौल सबसे बड़ी वजह है. डेमोक्रेटिक पार्टी के आने के बाद निवेशकों को डर है कि सरकार एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा सेंटर्स और बिजली खपत पर सख्त नियम लागू कर देगी. सरकार ऐसे नियम बनाने की सोच रही है जिससे डेटा सेंटर की वजह से बढ़ने वाली बिजली की कीमतों से आम लोगों को बचाया जा सके.

विज्ञापन

दिग्गज कंपनियों को नुकसान:
एनवीडिया (Nvidia) के शेयर 4% और स्पेसएक्स (SpaceX) के शेयर 9% तक टूट गए. इसके अलावा मेटा, अमेजन और गूगल जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में भी बिकवाली हुई.

दुनिया भर के बाजारों में दिखा असर
अमेरिकी बाजारों की गिरावट से दुनिया के बाकी बाजार भी अछूते नहीं रहे. दक्षिण कोरिया का बाजार 6% तक टूट गया. वहीं जापान का निक्केई इंडेक्स भी 6% गिरा. ताइवान का बाजार 4.5% नीचे आ गया और यूरोप के बाजार भी लाल निशान में बंद हुए.

विज्ञापन

भारतीय शेयर बाजार में क्यों रही तेजी?
पूरी दुनिया के बाजारों में हाहाकार मचने के बावजूद भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बने रहे. इसके 3 बड़े कारण हैं:

  1. विदेशी निवेशकों (FIIs) की बड़ी खरीदारी: विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को भारतीय बाजार में लगभग 15,000 करोड़ रुपये की बंपर खरीदारी की. पिछले छह सालों में एक दिन में की गई यह सबसे बड़ी लिवाली है.
  2. भारत का अलग मार्केट ढांचा: भारतीय शेयर बाजार में अमेरिका की तरह केवल एआई इंफ्रास्ट्रक्चर वाली कंपनियों का ज्यादा दबदबा नहीं है. इसके अलावा, अमेरिका में आई इस मंदी का फायदा भारतीय आईटी (IT) कंपनियों को मिलने की उम्मीद में आईटी शेयरों में लिवाली हुई.
  3. सस्ता हुआ कच्चा तेल : कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गई हैं. तेल सस्ता होने से भारत के आयात बिल, महंगाई और रुपये पर दबाव कम हुआ है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ