Rules Change from 1 May 2024: देशभर में हर महीने की शुरुआत होने से पहले नियमों कई तरह के बदलाव होते हैं। अप्रैल माह खत्म होने के बाद अब मई महीने के नए नियम के बदलाव भी होने के लिए तैयार हैं। मई में कई वित्तीय नियमों में बदलाव होने वाले हैं। ऐसे में आम लोगों की जेब पर सीधा-सीधा असर पड़ सकता है। हर महीने के शुरू होने से पहले गैस-सिलेंडर (LPG), पीएनजी (PNG) और सीएनजी (CNG) की कीमतों का संशोधन किया जाता है। इसके बाद नए रेट को जारी किया जाता है। आइए जानते हैं कि 1 मई 2024 से कौन-कौन से नियम बदल सकते हैं?
एलपीजी सिलेंडर की कीमत (LPG Cylinder Price)
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा हर महीने की शुरुआत के साथ एलपीजी सिलेंडर की कीमत का संशोधन किया जाता है। इसके बाद कंपनी की ओर से 14 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर और 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत तय की जाती है। ठीक इस तरह से देश में महीने की पहली तारीख को पीएनजी (PNG) और सीएनजी (CNG) की कीमतों को भी अपडेट किया जाता है।
यस बैंक के नए नियम (Yes Bank Saving Account Rules)
1 मई 2024 से यस बैंक द्वारा सेविंग अकाउंट से संबंधित नियमों में बदलाव किया जाएगा। इस प्राइवेट बैंक की ऑफिशियल साइट के अनुसार मिनिमम एवरेज बैलेंस चार्ज (MAB) में बदलाव होगा। सेविंग अकाउंट प्रो मैक्स में 50 हजार रुपये मिनिमम एवरेज बैलेंस होगा और इस पर 1 हजार रुपये का मैक्सिमम चार्ज लगाया जाएगा। जबकि, सेविंग अकाउंट प्रो प्लस, YES Respect SA और Yes Essence SA में कम से कम बैलेंस 25 हजार रुपये होगा। इस पर चार्जेस के लिए मैक्सिमम सीमा 750 रुपये होगी। इस नए नियम को 1 मई 2024 से ग्राहकों के लिए लागू कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Bank Holidays: मई के पहले सप्ताह कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें लिस्ट
एचडीएफसी एफडी स्कीम (HDFC Bank FD Scheme)
एचडीएफसी बैंक द्वारा सीनियर सिटीजन के लिए खास स्कीम को शुरू किया गया था। एचडीएफसी सीनियर सिटीजन केयर एफडी में निवेश करने के लिए ग्राहकों के पास 10 मई 2024 तक का ही मौका है। बात करें खासियत की तो बैंक की ओर से इस एफडी पर 0.75 फीसदी का अतिरिक्त ब्याज दर का फायदा दिया जाता है। 5 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर 7.75 फीसदी ब्याज का फायदा मिलता है।
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank Saving Account Rules)
आईसीआईसीआई बैंक की ओर से भी 1 मई 2024 से सेविंग अकाउंट से संबंधित नियम में बदलाव किया जाएगा। बैंक की ओर से डेबिट कार्ड (Debit Card) पर लगने वाली सालाना फीस को 200 रुपये कर दिया जाएगा। जबकि, ग्रामीण क्षेत्रों में डेबिट कार्ड पर लगने वाला चार्ज 99 रुपये होगा। इसके अलावा चेक बुक और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के नियमों में भी बदलाव होगा।
बैंक की ओर से 25 पेज की चेक बुक पर कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। हालांकि, इसके बाद हर पेज पर ग्राहकों को 4-4 रुपये का चार्ज देना होगा। IMPS से अगर ग्राहक द्वारा ट्रांजेक्शन की जाती है तो प्रति लेन-देन पर 2.50 से 15 रुपये के बीच चार्ज देना होगा।
ये भी पढ़ें- क्या भारत में बंद होने जा रहा है Facebook, WhatsApp और Instagram?
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
3 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
6 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
7 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
8 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
10 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
10 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
11 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
12 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines