Home Car Loan EMI : महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों की लिए जरूरी खबर है। अगर आपको भी होम, कार समेत अन्य लोन पर ईएमआई (EMI) घटने का इंतजार है तो आपका ये इंतजार लंबा हो सकता है। आर्थिक मामलों के जानकारों की मानें तो फिलहाल सरकार लक्ष्य महंगाई पर काबू पाना है। ऐसे में फिलहाल इस बात की उम्मीद कम ही है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ब्याज दरों में कोई कटौती करे। ऐसे में फिलहाल लोन, कार समेत अन्य लोन का सस्ता होने के कोई आसार नहीं है।
दरअसल जुलाई में देश में खुदरा महंगाई दर बढ़कर अपने 15 महीने के उच्चतम स्तर 7.44 फीसदी पर पहुंच गया। टमाटर, प्याज समेत अन्य सब्जियों समेत कई जरूरी सामानों के दाम बढ़े हुए है। ऐसे में जब देश में त्योहारी सीजन शुरू होने जा रहा है सरकार और आरबीआई का लक्ष्य महंगाई के स्तर को कम कर काबू में लाना है। जिससे महंगाई कम हो और लोगों को त्योहारी सीजन में कुछ राहत मिल सके।
आपको बता दें कि पहले ही आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास खाने-पीने के सामान की कीमतों में बढ़ोतरी पर चिंता जताते हुए इसे महंगाई पर काबू पाने के रास्ते में जोखिम बता चुके हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर का कहना है कि खाने-पीने के दामों में कमी लाने के लिए आपूर्ति सुधारने के लिए समयबद्ध तरीके से कोशिशों की जरूरत है।
यह भी पढ़ें- ITR फाइल करने वालों के लिए जरूरी खबर, अभी कर लें ये काम नहीं तो पड़ेगा पछताना
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास बुधवार को ‘ललित दोषी स्मृति व्याख्यान’ देते हुए कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक मुद्रास्फीति को 4 फीसदी के स्तर पर रखने के लक्ष्य को लेकर प्रतिबद्ध है। ऐसे देश में फिलहाल ऊंची ब्याज दरे रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें- Bank Holidays September 2023: सितंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, एक नजर में यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
गौरतलब है कि पिछले दिनों द्विमासिक मौद्रिक पॉलिसी का ऐलान करते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि सब्जियों के दाम बढ़ने से देश में महंगाई बढ़ी है। उन्होंने आगे कहा कि सब्जियों के दाम बढ़ने से अगस्त तक महंगाई बढ़ी रहेगी। ऐसे में रेपो रेट में बदलाव नहीं किया जा रहा है।
आरबीआई के इस ऐलान के बाद आर्थिक मामले के जानकारों का फिलहाल लोगों को होम-कार लोन समेत तमाम तरह के लोन की ईएमाअई घटने का इंतजार नहीं करना चाहिए।
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
7 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
7 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
8 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
9 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
10 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
11 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines