RBI Monetary Policy: आम आदमी को झटका, 0.50% बढ़ा रेपो रेट, महंगा होगा लोन, बढ़ेगी आपकी EMI

RBI Grade B Recruitment 2023

RBI Grade B Recruitment 2023

विज्ञापन

RBI Monetary Policy: आम आदमी को एकबार फिर महंगाई का झटका लगा है। लगातार बढ़ती महंगाई (Inflation) पर काबू पाने के लिए रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बार फिर से रेपो रेट को बढ़ा (RBI Repo Rate Hike) दिया है। आरबीआई अब रेपो रेट 50 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है।

अभी पढ़ें – जल्दी बनवाना चाहते हैं पासपोर्ट? डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र की मदद से ऐसे उठाए फायदा

विज्ञापन

रिजर्व बैंक के अध्यक्ष शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में हुई मौद्रिक नीति की समीक्षा बैठक (RBI Monetary Policy) के आखिरी दिन शुक्रावर को रेपो रेट में 50 आधार अंकों की बढ़ोतरी का ऐलान किया। इस बढ़ोतरी के बाद रेपो रेट 5.40 से बढ़कर 5.90 फीसद हो गया है। रेपो रेट में RBI द्वारा की गई यह लगतार चौथी बार बढ़ोतरी है।

महंगा हो जाएगा लोन, बढ़ जाएगी EMI

इसका सीधा मतलब है कि ब्याज दर बढ़ेगी। होम लोन समेत सभी तरह के लोन महंगे हो जाएंगे। आरबीआई के इस ऐलान का अर्थ यह है कि आपकी ईएमआई इसके चलते काफी बढ़ने वाली है। इसका असर होम लोन (Home Loan), कार लोन (Car Loan) और पर्सनल होन (Personal Loan) की EMI महंगे होने के रूप में देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

क्या है रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट ?

रेपो रेट वह दर है जिस पर RBI द्वारा बैंकों को कर्ज दिया जाता है और बैंक इसी कर्ज से ग्राहकों को लोन देते हैं। रेपो रेट बढ़ने का मतलब है कि बैंक से मिलने वाले कई तरह के लोन महंगे हो जाएंगे। रिवर्स रेपो रेट वह दर है जिस पर बैंकों की ओर से जमा राशि पर RBI से उन्हें ब्याज मिलता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ