Business Man Success Story: वैसे तो विदेशों में जाकर कई भारतीयों ने नाम कमाया है। विदेश में मौजूद ढेरों मल्टीनेशनल कंपनी में भारतीय मूल के अनगिनत लोग काम करते हैं। मगर आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस मैन की कहानी सुनाने जा रहे हैं, जिन्होंने केरल के एक छोटे से गांव से अपना सफर शुरू किया और अब करोड़ों के कारोबार का मालिक है। हम बात कर रहे हैं पुथन मेनन की।
छोटी उम्र में छूटा पिता का साथ
पुथन नादुवक्कट चेंथमरक्ष मेनन केरल के पालघाट में अपने परिवार के साथ रहते थे। मेनन स्कूल में थे, जब उनके पिता का देहांत हो गया। सर से पिता का साया हटने के बाद परिवार आर्थिक तंगी से झूझने लगा। पढ़ाई में हमेशा से अव्वल रहे मेनन को ना चाहते हुए भी स्कूल बीच में छोड़ना पड़ा। परिवार का पेट पालने के लिए मेनन ने देश के बाहर जाने का फैसला किया।
50 रुपए से शुरू हुआ सफर
मेनन ने जब भारत छोड़ा तो उनके पास महज 50 रुपए थे। मगर उनका सपना इससे कहीं ज्यादा बड़ा था। यही वजह है कि मेनन ने हार नहीं मानी और 1995 में उन्होंने एक रियल स्टेट कंपनी की नींव रखी। शोभा डेवलपर्स के नाम से शुरू हुई ये कंपनी अब शोभा लिमिटेड के नाम से मशहूर है, जिसकी कुल मार्किट वैल्यू 14700 करोड़ रुपए है। मेनन की इस कंपनी को देश की सबसे बड़ी रियल स्टेट कंपनियों में गिना जाता है।
राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
मेनन ने अरब देशों में कई खूबसूरत बिल्डिंग्स तैयार की हैं। इस लिस्ट में ओमान की सुल्तान कबूस मस्जिद और अल बुस्तान पैलेस का नाम शामिल है। ओमान में मेनन को टॉप इंटीरियर डिजाइनर्स में गिना जाता है। मेनन ने बिना कोई डिग्री हासिल किए इन्फोसिस के मालिक नारायण मूर्ति के साथ भी काम किया है। साथ ही उनकी आकर्षक वास्तुकला के कई नमूने संयुक्त अरब अमीरात में भी देखे जा सकते हैं। यही वजह है कि भारत के राष्ट्रपति ने मेनन को प्रवासी भारतीय सम्मान पुरुस्कार से भी नवाजा है।
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
3 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
23 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines