PM Kisan Yojana: जानें कब आएगी पीएम क‍िसान योजना की 21वीं क‍िस्‍त, आज ही कर लें ये 3 काम, वरना नहीं म‍िलेगा पैसा

PM Kisan Yojana 21st Installment Latest Update: पीएम क‍िसान योजना के तहत कुछ राज्‍य के क‍िसानों को 21वीं क‍िस्‍त म‍िल गई है. लेक‍िन कुछ राज्‍यों के क‍िसानों को अब भी इसका इंतजार है.

PM Kisan yojna 21st installment
विज्ञापन

PM Kisan Nidhi 2000 Rupees: दिवाली से पहले, देश भर के लाखों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार था. हालांक‍ि द‍िवाली तक क‍िस्‍त जारी नहीं की गई है. अब उम्‍मीद की जा रही है क‍ि क‍िसानों को छठ से पहले 21वीं क‍िस्‍त जारी कर दी जाएगी. जबक‍ि कुछ बढ़ और आपदा प्रभाव‍ित राज्‍यों में क‍िसान न‍िध‍ि की 21वीं क‍िस्‍त पहले ही जारी कर दी गई है.

कब जारी होने की संभावना :

विज्ञापन

कुछ मीड‍िया र‍िपोर्ट में छठ तक क‍िस्‍त आने की बात कही जा रही है तो वहीं कुछ में दावा क‍िया जा रहा है क‍ि क‍िस्‍त नवंबर के पहले सप्‍ताह में जारी हो सकती है. ब‍िहार में चुनावी मौसम को देखते हुए भी ये कयास लगाए जा रहे हैं क‍ि नवंबर में ही 21वीं क‍िस्‍त जारी की जाएगी.

किस्त पाने के ल‍िए ये काम जरूर कर लें :

1. ईकेवाईसी जरूर करा लें :
अगर आपने अब तक अपना ईकेवाईसी नहीं कराया है तो उसे तुरंत करा लें. क्‍योंक‍ि इसके ब‍िना 21वीं क‍िस्‍त नहीं आएगी. सीएससी सेंटर जाकर आप ईकेवाईसी करा सकते हैं. इसके अलावा आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं.

विज्ञापन

2. भू-सत्यापन करवाना होगा :

अगर आपने अभी तक भू-सत्‍यापन नहीं कराया है तो करवा लें, क्‍योंक‍ि खेती योग्य भूमि का वेर‍िफ‍िकेशन होने के बाद ही क‍िसान को क‍िस्‍त के ल‍िए योग्‍य माना जाएगा. अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है.

विज्ञापन

3. आधार लिंकिंग करवा लें:

अगर अब तक आपके अकाउंट से आधार कार्ड ल‍िंक नहीं है तो ये काम तुरंत करा लें. आपका आधार ल‍िंक नहीं है तो 21वीं किस्त अटक सकती है. बैंक में जाकर तुरंत ये काम कर लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ