हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Petrol Diesel Price Today: मार्च के आखिरी दिन कहां सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें ईंधन के नए दाम

Petrol Diesel Price Today 31 March 2024: रोजाना ईंधन के रेट का संशोधन होता है जिसके बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत को जारी किया जाता है। आज यानी 31 मार्च, रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत क्या है? कहां ईंधन सस्ता हुआ है? और कहां पर ईंधन के रेट बढ़े हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
पेट्रोल डीजल सस्ता

Petrol Diesel Price Today 31 March 2024: भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोजाना ईंधन के दामों का संशोधन कर नए रेट को जारी करती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) के रेट के आधार पर तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती है। आज के नए रेट भी जारी हो चुके हैं। पिछले दिनों सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमत में 2 रुपये की कटौती की गई थी जिसके बाद दिल्ली, मुंबई समेत अन्य राज्यों में ईंधन के रेट कम हुए हैं। आज यानी 31 मार्च, रविवार को देश के चार महानगर के साथ-साथ अन्य शहरों में ईंधन की कीमत स्थिर है। आइए आज के नए रेट की लिस्ट देखते हैं।

देश के 4 महानगरों में ईंधन के दाम

शहर पेट्रोल के दाम डीजल के दाम
दिल्ली 94.72 रुपये 87.62 रुपये
मुंबई 104.19 रुपये 92.13 रुपये
कोलकाता 103.93 रुपये 90.74 रुपये
चेन्नई 100.73 रुपये 92.32 रुपये

31 मार्च को शहर में ईंधन की नई कीमत

शहर पेट्रोल के दाम डीजल के दाम
नोएडा 94.71 रुपये 87.81 रुपये
गाजियाबाद 94.65 रुपये 87.75 रुपये
गुरुग्राम 97.18 रुपये 90.05 रुपये
लखनऊ 94.65 रुपये 87.76 रुपये
आगरा 94.49 रुपये 87.55 रुपये
मथुरा 94.55 रुपये 87.61 रुपये
मेरठ 94.55 रुपये 87.64 रुपये
जयपुर 108.48 रुपये 93.69 रुपये
प्रयागराज 95.47 रुपये 88.63 रुपये
वाराणसी 94.76 रुपये 87.90 रुपये
अयोध्या 97.03 रुपये 90.22 रुपये
कानपुर 96.71 रुपये 90.13 रुपये
पटना 105.18 रुपये 92.04 रुपये

घर बैठे कैसे पता करें पेट्रोल और डीजल के दाम

31 मार्च, रविवार का दिन है और आप घर से बाहर निकलने की सोच रहे हैं? तो पहले अपनी गाड़ी में ईंधन तो चेक कर लीजिए। चेक करने के बाद अगर भरवाने की सोच रहे हैं तो घर से जाने से पहले ही आज के रेट भी देख लीजिए। कितने रुपये प्रति लीटर के साथ आज पेट्रोल और डीजल मिल रहा है? ये जानने के लिए आप कंपनी की ऑफिशियल साइट पर जा सकते हैं। चाहें तो SMS के माध्यम से भी पेट्रोल और डीजल के दाम नए रेट चेक कर सकते हैं।

SMS से जानें ईंधन के नए रेट

  1. इंडियन ऑयल (IOCL)- 9224992249 नंबर पर RSP और शहर का कोड लिखकर मैसेज करें।
  2. बीपीसीएल-9223112222 नंबर पर RSP और शहर का कोड लिखकर मैसेज करें।
  3. एचपीसीएल- 9222201122 नंबर पर HPPrice और शहर का कोड लिखकर भेजें।

इस तरह से मैसेज भेजकर आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल का नया रेट जा सकेंगे। आपको जानकारी के लिए बता दें कि लोकल टैक्स के जरिए ईंधन के रेट में बदलाव हो सकता है। ये ही कारण है कि सभी राज्य और शहरों में पेट्रोल-डीजल अलग-अलग कीमत के साथ मिलता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- अब यात्रा करनी होगी महंगी, सालों बाद बढ़ गई कुलियों की मजदूरी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola