बदलने वाला है UPI यूज करने का आपका एक्‍सपीर‍िएंस, अब ड‍िज‍िटल भुगतान के ल‍िए ऐसे होगा ऑथेंट‍िकेशन

भारतीय र‍िजर्व बैंक की गाइडलाइन्‍स आने के बाद एनपीसीआई ने ये कदम उठाया है. कल यानी 8 अक्‍टूबर से ड‍िज‍िटल पेमेंट के ल‍िए बायोमेट्र‍िक ऑथेंट‍िकेशन करना होगा. पूरी ड‍िटेल यहां पढ़ें.

UPI

NPCI new biometric authentication for digital payments: भारत में 8 अक्टूबर से UPI इस्‍तेमाल करने आपका एक्‍सपीर‍िएंस बदलने वाला है. दरअसल, 8 अक्‍टूबर से यूपीआई, अपने यूजर्स को पेमेंट करने के ल‍िए चेहरे की पहचान और उंगलियों के निशान का उपयोग करके स्वीकृति‍ देगा. र‍िपोर्ट्स के अनुसार ऑथेंट‍िकेशन के ल‍िए भारत सरकार की विशिष्ट पहचान प्रणाली ‘आधार’ में मौजूद बायोमेट्रिक डेटा का उपयोग किया जाएगा.

विज्ञापन

यह कदम भारतीय रिजर्व बैंक के हालिया गाइडलाइन्‍स के बाद उठाया गया है, जिसमें ऑथेंट‍िकेशन के वैकल्पिक तरीकों की अनुमति दी गई है और यह वर्तमान प्रणाली से अलग होगा, जिसमें पेमेंट ऑथेंट‍िकेशन के लिए एक संख्यात्मक पिन की आवश्यकता होती है.

विज्ञापन

ब‍िजनेस स्‍टैंडर्ड के अनुसार सूत्रों के हवाले से ये बात भी सामने आई है क‍ि UPI का संचालन करने वाली भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) मुंबई में चल रहे ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल में इस नए बायोमेट्रिक फीचर को प्रदर्शित करने की योजना बना रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ