हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं Jasprit Bumrah, कहां-कहां से होती है मोटी कमाई?

Jasprit Bumrah Net Worth: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सिर्फ मैदान पर अपनी घातक गेंदबाजी के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी शानदार लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। करोड़ों की संपत्ति, महंगी गाड़ियां और आलीशान घर उनकी लग्जरी लाइफ किसी भी सेलिब्रिटी से कम नहीं। लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी कुल कमाई कितनी है?

विज्ञापन
Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah Net Worth: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उनकी गिनती दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में होती है। हाल ही में वह पीठ की चोट के कारण 2025 चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए, जिससे भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। साल 2024 बुमराह के लिए शानदार रहा, जहां उन्होंने कई बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए। मैदान पर अपनी तेज गेंदबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले बुमराह की कमाई और लग्जरी लाइफस्टाइल भी चर्चा में रहती है। आइए जानते हैं कि उनकी कुल संपत्ति कितनी है और वह कितनी शानदार जिंदगी जीते हैं।

करोड़ों की संपत्ति और शानदार कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह की कुल संपत्ति करीब 60-62 करोड़ रुपये के आसपास है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत BCCI का केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट, मैच फीस, IPL और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं। वह BCCI के A+ ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट में हैं, जिससे उन्हें सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं। हर टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये, वनडे के लिए 7 लाख रुपये और T20 मैच के लिए 3 लाख रुपये मिलते हैं। वहीं IPL से भी वह मोटी कमाई करते हैं। मुंबई इंडियंस से उन्हें हर सीजन 18 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है। IPL से अब तक उनकी कुल कमाई 86.8 करोड़ रुपये हो चुकी है।

आलीशान घर और महंगी गाड़ियां

बुमराह के पास मुंबई और अहमदाबाद में आलीशान घर हैं। उनके मुंबई वाले घर की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है, जबकि अहमदाबाद वाले घर की कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनका घर शानदार इंटीरियर और जबरदस्त सुविधाओं से लैस हैं। बुमराह को महंगी गाड़ियों का भी बहुत शौक है। उनके पास निसान की मशहूर स्पोर्ट्स कार ‘गॉडजिला’, मर्सिडीज मेबैक S560 और Velar SUV जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं।

विज्ञापन

पर्सनल लाइफ और परिवार

जसप्रीत बुमराह का जन्म 6 दिसंबर 1993 को अहमदाबाद में हुआ था। उनके पिता का निधन तब हो गया था जब वह सिर्फ 5 साल के थे। बचपन में आर्थिक परेशानियों के बावजूद उन्होंने क्रिकेट में अपना करियर बनाया। 2013 में मुंबई इंडियंस से जुड़ने के बाद उनके करियर ने उड़ान भरी। 2021 में उन्होंने मशहूर स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन से शादी की। 2023 में उनके घर बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम अंगद रखा गया। बुमराह ने अपनी मेहनत और टैलेंट से जो मुकाम हासिल किया है, वह लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola