JACKPOT! बांग्लादेश को म‍िला 20000 साल पुराना खजाना, लाखों लोगों की दूर होगी परेशानी

बांग्लादेश अपने कई अंदरूनी हालातों से घ‍िरा हुआ है, ज‍िसमें एक धार्म‍िक तनाव से लेकर पॉल‍िट‍िकल टेंशन तक शाम‍िल है. लेक‍िन इसी बीच बांग्‍लादेश के शोधकर्ताओं ने जमीन के नीचे से कुछ ऐसा ढूंढ़ न‍िकाला है, जो लाखों लोगों की ज‍िंदगी आसान बना सकता है. पूरी ड‍िटेल यहां पढ़ें:

IMAGE (13)

बांग्‍लादेश में म‍िला पीने के पानी का भंडार

विज्ञापन

बांग्लादेश के हालात अभी कुछ ठीक नहीं है. एक तरफ धार्मिक तनाव और राजनीतिक अशांति के हालात हैं, तो दूसरी ओर पीने के पानी का संकट. खासतौर से तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए स्थिति और भी खराब है. क्योंकि वहां का अंडरवाटर खारा और पीने के लिए असुरक्षित हो गया है. लेक‍िन इसी बीच, बांग्‍लादेश‍ियों के ल‍िए एक अच्‍छी खबर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वहां के शोधकर्ताओं ने बांग्लादेश के तट के किनारे जमीन के नीचे ताजे पानी का एक बहुत बड़ा स्रोत ढूंढ़ न‍िकाला है. यह पानी हजारों सालों से धरती के नीचे फंसा हुआ था और यह लाखों लोगों को सुरक्षित पीने का पानी दिलाने में मदद कर सकता है.

यह भी पढ़ें : Gold vs Silver: सोना या चांदी, 2026 में कौन देगा ज्‍यादा र‍िटर्न? जानें क्‍या कहते हैं एक्‍सपर्ट

विज्ञापन

वैज्ञानिकों को म‍िला साफ पीने का पानी

बांग्लादेश के तटीय इलाके में वैज्ञानिकों को म‍िला साफ पानी का ये भंडार क‍िसी सोने के भंडार से कम नहीं है. यह खोज कोलंबिया क्लाइमेट स्कूल के लैमोंट-डोहर्टी अर्थ ऑब्जर्वेटरी के रिसर्चर्स ने पुसुर नदी के करीब की है, जो गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा के पास है.

यह मीठा पानी जमीन से सैकड़ों मीटर नीचे है, जो खारे भूजल की परतों के नीचे सुरक्षित रूप से फंसा हुआ है. यह बांग्‍लादेश के ल‍िए बेहद जरूरी खोज है क्योंकि बांग्लादेश के ज्‍यादातर तटीय इलाकों में खारा या आर्सेनिक से प्रदूषित पानी है और लगभग 41 प्रतिशत लोगों को अभी भी पीने का साफ पानी नहीं मिलता है. यह खोज इस स्थिति को बदलने में मदद कर सकती है. यह रिसर्च नेचर कम्युनिकेशंस जर्नल में पब्लिश हुई थी.

विज्ञापन

क‍ितना बड़ा है वाटर र‍िजर्व?
उत्तरी जलाशय, लगभग 800 मीटर गहरा और लगभग 40 किमी लंबा है. जबक‍ि दक्षिणी जलाशय लगभग 250 मीटर गहरा है और ये भी लगभग 40 किमी लंबा. दोनों मिलकर लगभग 10 अरब क्यूबिक मीटर पानी जमा कर सकते हैं. जो लगभग 40 लाख ओलंपिक साइज के स्विमिंग पूल के बराबर है. यह ताजा पानी बांग्लादेश के तटीय इलाकों में लाखों लोगों के लिए जीवनरेखा बन सकता है, जो अभी असुरक्षित पानी के स्रोतों पर निर्भर हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ