Gold vs Silver: सोना या चांदी, 2026 में कौन देगा ज्‍यादा र‍िटर्न? जानें क्‍या कहते हैं एक्‍सपर्ट

Gold vs Silver: सोने ने साल 2025 में 78 फीसदी र‍िटर्न द‍िया है. वहीं चांदी ने 144% का जोरदार र‍िटर्न देकर अपने न‍िवेशकों को मालामाल कर द‍िया है. लेक‍िन साल 2026 में कौन सा मेटल ज्‍यादा र‍िटर्न देगा, सोना या चांदी? जान‍िये

GOLD (35)

साल 2026 में कौन देगा ज्‍यादा र‍िटर्न

साल 2025 का साल दोनों कीमती धातुओं के लिए जोरदार रहा है. सोने और चांदी की कीमतों में बेमिसाल बढ़ोतरी देखने को म‍िली. दोनों धातुओं की कीमत में पूरे साल तेजी जारी रही और यह एक ऐसा साल बन गया जिसमें इन धातुओं ने अब तक का सबसे ज्‍यादा रिटर्न दिया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर सोने की कीमतें एक साल में लगभग 78% बढ़ीं. जिस सोने की कीमत 20 दिसंबर 2024 को 75233 रुपये थी. वहीं 25 दिसंबर 2025 तक 1.38 लाख रुपये के पार हो गईं. वहीं चांदी ने इसी अवधि में 144% का जबरदस्त रिटर्न दिया, जो 85146 से बढ़कर 2.22 लाख प्रति किलोग्राम हो गई. इसी अवधि में, बेंचमार्क शेयर बाजार इंडेक्स, निफ्टी 50, सिर्फ 10.18% बढ़ा, जिससे कई निवेशकों ने पीले और सफेद धातुओं में निवेश करना शुरू कर दिया.

सोना या चांदी, क‍िसमें करें न‍िवेश?

जब निवेश की बात आती है, तो एक्‍सपर्ट कहते हैं क‍ि सोना पोर्टफोलियो को लंबे समय तक स्‍टेबल र‍िटर्न देने के ल‍िए सबसे फैसला माना जा सकता है. खासकर SIP के जरिए सोने में निवेश करना, अच्‍छा र‍िटर्न पाने का बेहतरीन तरीका हो सकता है. लेक‍िन चांदी में छोटे पैमाने पर, समय के साथ धीरे-धीरे निवेश करना चाहिए. न कि एक साथ, जब तक कि यह बाजार के अवसरों के आधार पर निवेश की रणनीति में फिट न हो.

निवेशक कीमतों में उतार-चढ़ाव को मैनेज करने के लिए SIP के जरिए धीरे-धीरे खरीदारी करने पर विचार कर सकते हैं, जबकि टैक्टिकल एकमुश्त निवेश बाजार के अच्छे मौकों का फायदा उठा सकते हैं.

अगर आप चांदी में न‍िवेश करना चाहते तो SIP के जरिए निवेश करना ही सही रहेगा. क्योंकि चांदी की औद्योगिक मांग आगे भी जारी रहेगी और इसकी वजह से एक स्ट्रक्चरल असंतुलन रहेगी. यानी आगे भी चांदी की कीमतों में तेजी जारी रहने वाली है. ऐसे में चांदी में न‍िवेश फायदेमंद हो सकता है , लेक‍िन इसमें वोटैल‍िटी से भी इनकार नहीं क‍िया जा सकता है, इसल‍िए संभलकर न‍िवेश क‍रें और इसमें न‍िवेश के ल‍िए एसआईपी ही सबसे सही तरीका है. एक्‍सपर्ट का मानना ​​है कि SIP निवेशकों को इस उतार-चढ़ाव का फायदा उठाने का मौका देता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ