Tatkal Ticket Booking Rule: रेलवे ने इस एक्‍सप्रेस ट्रेन के ल‍िए बदले तत्‍काल ट‍िकट बुक‍िंग के न‍ियम

Tatkal Ticket Booking Rule Changed: वेस्टर्न रेलवे ने शताब्दी एक्सप्रेस के ल‍िए तत्काल टिकट बुक‍िंग के न‍ियमों में बदलाव क‍िए हैं.

train (11)
विज्ञापन

Tatkal Ticket Booking: रेलवे समय-समय पर अपने न‍ियमों में बदलाव करती रहती है. इस बार पश्‍च‍िमी रेलवे ने एक ट्रेन के ल‍िए तत्‍काल बुक‍िंग के न‍ियमों में बदलाव क‍िए हैं. वेस्‍टर्न रेलवे ने एक आध‍िकार‍िक नोट‍िफ‍िकेशन जारी कर इस बदलाव की जानकारी दी है. रेलवे ने यह बदलाव अहमदाबाद, गुजरात और मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन (Shatabdi Express Train) के लिए किया है.

नोएडा और पटना वाले ब‍िंंदास न‍िकले घूमने, घट गई है पेट्रोल-डीजल की कीमत

विज्ञापन

क्‍या है बदलाव
वेस्टर्न रेलवे ने यात्रियों के लिए OTP वेरिफिकेशन शुरू किया है. यह नया सिस्टम 1 दिसंबर, 2025 से लागू होगा. नए न‍ियमों के अनुसार, मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस के लिए तत्काल टिकट तभी बुक होगी जब OTP ऑथेंटिकेशन पूरा होगा. वेस्टर्न रेलवे ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की है. टिकटिंग को और ज्‍यादा ट्रांसपेरेंट और यात्रियों के लिए आसान बनाने के लिए तत्काल बुकिंग सिस्टम में यह बड़ा बदलाव क‍िया गया है.

फ‍िलहाल एक ही एक्‍सप्रेस ट्रेन के ल‍िए इसमें बदलाव क‍िया गया है. आगे और भी ट्रेनों की तत्‍काल ट‍िकट बुक‍िंग में यह स‍िस्‍टम लागू क‍िया जा सकता है.

विज्ञापन

कब से लागू होंगे नए न‍ियम
नया न‍ियम 1 दिसंबर 2025 से लागू होंगे. यानी 1 द‍िसंबर से मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस के लिए तत्काल टिकट तभी जारी किए जाएंगे जब पैसेंजर OTP (वन टाइम पासवर्ड) ऑथेंटिकेशन पूरा करेंगे. वेस्टर्न रेलवे के मुताबिक, नया सिस्टम कंप्यूटराइज्ड PRS काउंटर, ऑथराइज्ड एजेंट, IRCTC वेबसाइट, IRCTC मोबाइल ऐप सभी पर लागू होगा.

विज्ञापन

बता दें क‍ि मुंबई सेंट्रल और अहमदाबाद के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12009/12010 रविवार को नहीं चलती है. यह मुंबई सेंट्रल से सुबह 6:20 बजे निकलती है और दोपहर 12:40 बजे अहमदाबाद पहुंचती है. यह अहमदाबाद से दोपहर 3:10 बजे निकलती है और सुबह 9:45 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ