IND Vs PAK : टी-20 वर्ल्ड कप शुरू हो चुका है। इस टूर्नामेंट में अब तक कई उलटफेर हो चुके हैं। कल यानी संडे को भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच हमेशा से हाई वोल्टेज मैच रहा है। इस मैच का इंतजार दर्शकों के साथ विज्ञापन देने वाली कंपनियों को भी रहता है। इस बार अमेरिका में हो रहे टी-20 टूर्नामेंट में इस मैच की टिकट विंडो खुलते ही सारी टिकट बिक गई थीं। अब इस मैच को विज्ञापन कंपनियां भी भुनाने में लगी हैं। इसे देखते हुए इस मैच के विज्ञापन के स्लॉट के दाम आसमान छूने लगे हैं। स्थिति यह है कि इस मैच को ब्रॉडकास्ट करने वाली कंपनी 10 सेकेंड के विज्ञापन के लाखों रुपये चार्ज कर रही हैं। माना जा रहा है कि यह मैच टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का सबसे महंगा मैच हो सकता है।
20 लाख तक चार्ज
मीडिया रिपोर्ट्स में D&P एडवाइजरी के मैनेजिंग पार्टनर संतोष के मुताबिक किसी भी टूर्नामेंट में जो प्रीमियम मैच होते हैं, उनमें विज्ञापन की कीमत अन्य मैचों के मुकाबले काफी ज्यादा होती है। बात अगर क्रिकेट की करें तो इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच मैच भी प्रीमियम मैच की कैटेगिरी में आता है। ऐसे में कल भारत और पाकिस्तान के मैच में 10 सेकेंड के विज्ञापन की कीमत 40 लाख रुपये तक हो सकती है। उन्होंने कहा कि भारत के किसी भी मैच में 10 सेकेंड के विज्ञापन का औसतन चार्ज 20 लाख रुपये होता है।
Ind vs Pak
वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप में 30 लाख रुपये की कीमत
वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट पिछले साल भारत में खेला गया था। इस टूर्नामेंट में भी भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ था। इस वनडे टूर्नामेंट में भारत के मैचों में 10 सेकेंड के विज्ञापन का औसतन चार्ज करीब 30 लाख रुपये था। यह कीमत टी-20 टूर्नामेंट की औसतन 20 लाख रुपये से ज्यादा थी। संतोष के मुताबिक यह इसलिए था क्योंकि वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट भारत में आयोजित किया गया था। ऐसे में इसे ज्यादा हाइप मिली थी।
यह भी पढ़ें : IND vs PAK: भारत के खिलाफ मैच से पहले PCB ने टीम को भेजा मैसेज, बाबर सेना की बढ़ेगी टेंशन
10 गुना महंगे तक बिके टिकट
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस क्रिकेट मैच के टिकट के लिए भी लोगों में काफी उत्सुकता दिखाई दी। इस मैच की टिकट की कीमत 500 रुपये से 2100 रुपये के बीच थी। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में वेंचर कैपिटलिस्ट देबर्गया दास के मुताबिक सेकेंडरी मार्केट में टिकट की कीमत करीब 30 लाख रुपये तक पहुंच गई। अमेरिका में रहने वाले भी ऐसे काफी लोग हैं जिन्हें इस मैच की टिकट नहीं मिली और उन्हें घर बैठकर टीवी पर मैच देखना होगा। इसी का ब्रॉडकास्टिंग कंपनी को फायदा होगा और वह विज्ञापन दिखाकर करोड़ों-अरबों रुपये कमाएगी।
यह भी पढ़ें : IND Vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए उत्साहित स्टार खिलाड़ी, कह दी बड़ी बात
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
12 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
13 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
14 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
15 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
15 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
19 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
20 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
21 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines