IND Vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए उत्साहित स्टार खिलाड़ी, कह दी बड़ी बात

T20 World Cup 2024 IND Vs PAK: टी20 विश्व कप का आगाज हो चुका है। भारतीय टीम विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ कर चुकी है। वहीं अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला 9 जून को पाकिस्तान के साथ होना है। इस मैच से पहले टीम इंडिया स्टार खिलाड़ी ने बड़ा बात कही है।

T20 World Cup 2024 team india

T20 World Cup 2024 team india

T20 World Cup 2024 IND Vs PAK: टी-20 विश्व कप में अब भारत का अगला मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ होना है। जिसको लेकर टीम इंडिया के खिलाड़ी नेट पर खूब पसीना बहा रहे हैं। इस मैच का भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को काफी दिनों से इंतजार था। इस मैच को लेकर भारतीय टीम के आलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने अपनी उत्सुकता जताते हुए बहुत बड़ी बात कही है। आइये जानते हैं हार्दिक ने ऐसा क्या कहा है?

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ ‘बड़ा मैच’ खेलने को हूं उत्साहित

भारतीय क्रिकेट फैंस को 9 जून को एक बड़ा ही रोमांचक मैच देखने को मिलने वाला है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम बहुत ही मजबूत दिखाई दे रही है। टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत से की है। टीम इंडिया 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ अपने जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाने के लिए मैदान पर उतरेगी। टीम के उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर कहा है कि वह इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्हें बड़े मैचों में खेलना अतिरिक्त प्रेरणादायी लगता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक का प्रदर्शन

टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक का प्रदर्शन शानदार है। हार्दिक ने पाक के खिलाफ अब तक कुल 6 मैचों की 5 पारियों में 84 रन बनाए हैं। पाक के खिलाफ वो 7 चौके और 3 छक्के भी जड़ चुके हैं। इसके साथ ही गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन रहा है। गेंदाबाजी करते हुए हार्दिक ने पाकिस्तान के खिलाफ 11 विकेट भी हासिल किए हैं। हार्दिक एक बार फिर इस मुकाबले में गदर मचाने के लिए तैयार हैं। दर्शकों को उनके बल्ले से चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ