IND vs PAK: भारत के खिलाफ मैच से पहले PCB ने टीम को भेजा मैसेज, बाबर सेना की बढ़ेगी टेंशन

T20 World Cup 2024 IND vs PAK: पाकिस्तान की टीम को यूएसए से मिली हार के बाद PCB की तरफ से मैसेज मिलने की बात सामने आई है। इससे बाबर आजम की टीम की टेंशन बढ़ सकती है।

Pakistan Cricket Team T20 World Cup 2024

Pakistan Cricket Team T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024 IND vs PAK: पाकिस्तान की टीम बड़े उलटफेर के सदमे में है। टी-20 विश्व कप के अपने पहले मैच में उसे यूएसए ने सुपर ओवर में करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में तूफान मचा हुआ है। जहां एक ओर पाकिस्तान टीम में फूट की खबरें सामने आ रही हैं तो वहीं कुछ रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि 9 जून को भारत के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम को मैनेजमेंट की तरफ से मैसेज मिल गया है।

विज्ञापन

पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने किया दावा

पाकटीवी यूट्यूब चैनल पर एक पाकिस्तानी पत्रकार ने PAK टीम को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की तरफ से मैसेज मिलने का दावा किया है। पत्रकार ने कहा कि पाकिस्तान टीम में बाबर आजम की कोई यारी-दोस्ती है या फिर इमाद वसीम का असर…या फिर शाहीन अफरीदी की कप्तानी छिनने के बाद टीम में फूट की बात…ये जितनी भी खबरें चल रही हैं उससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन एक बात खास है। वो ये कि पीसीबी ने पूरी टीम को एक पैगाम दे दिया है कि इंडिया के खिलाफ मैच में जीत बहुत जरूरी है।

विज्ञापन

पूरी टीम पर हो सकता है एक्शन

जर्नलिस्ट ने आगे पूरी टीम पर एक्शन की बात कही। उसने कहा- अगर ये जीत नहीं आती है तो किसी एक खिलाड़ी के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरी टीम के खिलाफ एक्शन होगा। सभी के ऊपर एक ही लाइन खींची जाएगी। पीसीबी के एक बड़े अधिकारी ने टीम मैनेजमेंट के जरिए ये मैसेज भिजवा दिया है कि अब कोई 19-20 वाला मामला नहीं होना चाहिए। ये टीम भारत के खिलाफ लड़ती नजर आनी चाहिए।

विज्ञापन

करो या मरो का मुकाबला

आपको बता दें कि पाकिस्तान की टीम ग्रुप-ए में शामिल है। यूएसए से हार के बाद वह पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। पाकिस्तान के लिए भारत के खिलाफ मुकाबला एक तरह से करो या मरो वाला होगा। अगर इस मैच में भी पाकिस्तान को हार मिलती है तो उसका सुपर-8 में पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाएगा। देखना होगा कि बाबर की सेना इस हार से उबरकर भारत के खिलाफ कैसा परफॉर्म करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ