Gold Price Update: सोना खरीदारों की लगी लॉटरी, 36000 से भी बहुत कम में खरीदें सोना
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Update : अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। सोने और चांदी के दाम में एकबार फिर गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद सोना सस्ता होकर 60400 प्रति 10 ग्राम के नीचे और चांदी 71000 रुपये प्रति किलो के नीचे बिक रही है।
इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सोना (Gold Price Update) सोना 487 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 60342 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि उससे पहले पिछले कारोबारी सोमवार को सोना (Gold Price) 554 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हो 60829 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को चांदी 1803 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 70718 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि सोमवार को चांदी 737 रुपये महंगा होकर 72521 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
इसके बाद 24 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर 60275 रुपये, 23 कैरेट वाला 60034 रुपये, 22 कैरेट वाला 55212 रुपये, 18 कैरेट वाला 45206 रुपये और 14 कैरेट वाला 35261 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।
इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 1300 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि सोना ने 13 अप्रैल 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 9200 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: