बिजनेस angle-right

Gold Price Update : लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, खरीददारी से पहले जानें लेटेस्ट रेट्स

Gold Price Update: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। सोने के दाम में एकबार फिर गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि चांदी की कीमत में पिछले कुछ दोनों से बढ़ोतरी का दौर लगातार जारी है। इसके बाद सोना चढ़कर 60200 प्रति 10 ग्राम […]

---विज्ञापन---
Gold Price Update: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। सोने के दाम में एकबार फिर गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि चांदी की कीमत में पिछले कुछ दोनों से बढ़ोतरी का दौर लगातार जारी है। इसके बाद सोना चढ़कर 60200 प्रति 10 ग्राम से भी सस्ता मिलने लगा है, जबकि चांदी उछलकर 71400 रुपये प्रति किलो के करीब बिक रही है।
इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोना (Gold Price Update) सोना 233 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 60157 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि उससे पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना (Gold Price) 12 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 60390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार को भी सोने के उलट चांदी की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। गुरुवार को चांदी 384 रुपये की तेजी के साथ 71372 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि बुधवार को चांदी 127 रुपये महंगा होकर 70988 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 

इसके बाद गुरुवार को 24 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर 60157 रुपये, 23 कैरेट 59916 रुपये, 22 कैरेट वाला 55104 रुपये, 18 कैरेट वाला 45118 रुपये और 14 कैरेट वाला 35192  रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।

ऑलटाइम हाई से सोना 1500 रुपये तो चांदी 8600 रुपये सस्ती

इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 1489 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि सोना ने 4 मई 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 8608 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
First published on: Jun 02, 2023 09:43 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें