Gold Price Today: इस शहर में सबसे सस्ता मिल रहा है सोना, दिल्ली-मुंबई से लखनऊ तक ये है रेट
Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Today
Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Today
Gold Price Today: धनतेरस और दिवाली से पहले सोने और चांदी भी त्योहारी मूड में आ गया है। पिछले कई दिनों से पीली धातु की कीमत में तेजी देखी जा रही है। आज एकबार फिर सोना के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है।
आज सोना 70 रुपये की दर से महंगा हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 584 रुपये की गिरावट देखी जा रही है। इस तेजी के बाद फिलहाल सोना 51908 रुपये और चांदी 61154 रुपये के करीब बिक रही है। हालांकि सोना अभी भी ऑलटाइम हाई से करीब 4200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 18826 रुपये प्रति किलो की दर से भी सस्ता मिल रही है।
– इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और आखिरी दिन शुक्रवार (7 October) को सोना (Gold Price Update) 70 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 51908 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना (Gold Price) 552 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 51838 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
– वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 584 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 61154 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी 364 रुपये सस्ता होकर 60670 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोना और तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 70 रुपये की दर से महंगा होकर 52,042 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 351 रुपये की बढ़त के साथ 61,697 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4292 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 18826 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 51908 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 51700 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 47584 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 38931 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 30366 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
भारतीय सर्राफा बाजार से उलट अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 1,712.06 डॉलर प्रति औंस के रेट पर कारोबार रहा है। वहीं चांदी 0.18 डॉलर की तेजी के साथ 20.78 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है।
दिल्ली (Delhi)
22ct Gold : Rs. 48000, 24ct Gold : Rs. 52360, Silver Price : Rs. 61600
मुंबई (Mumbai)
22ct Gold : Rs. 47850, 24ct Gold : Rs. 52200, Silver Price : Rs. 61600
कोलकाता (Kolkata)
22ct Gold : Rs. 47850, 24ct Gold : Rs. 52200, Silver Price : Rs. 61600
चेन्नई (Chennai)
22ct Gold : Rs. 48350, 24ct Gold : Rs. 52750, Silver Price : Rs. 66500
हैदराबाद (Hyderabad)
22ct Gold : Rs. 47850, 24ct Gold : Rs. 52200, Silver Price : Rs. 66500
बंगलुरु (Bangalore)
22ct Gold : Rs. 47900, 24ct Gold : Rs. 52250, Silver Price : Rs. 66500
मंगलुरु (Mangalore)
22ct Gold : Rs. 47900, 24ct Gold : Rs. 52250, Silver Price : Rs. 66500
अहमदाबाद (Ahmedabad)
22ct Gold : Rs. 47900, 24ct Gold : Rs. 52250, Silver Price : Rs. 61600
सूरत (Surat)
22ct Gold : Rs. 47900, 24ct Gold : Rs. 52250, Silver Price : Rs. 61600
पुणे (Pune)
22ct Gold : Rs. 47880, 24ct Gold : Rs. 52230, Silver Price : Rs. 61600
भुवनेश्वर (Bhubaneswar)
22ct Gold : Rs. 47850, 24ct Gold : Rs. 52200, Silver Price : Rs. 66500
चंडीगढ़ (Chandigarh)
22ct Gold : Rs. 48000, 24ct Gold : Rs. 52360, Silver Price : Rs. 61600
जयपुर (Jaipur)
22ct Gold : Rs. 48000, 24ct Gold : Rs. 52360, Silver Price : Rs. 61600
लखनऊ (Lucknow)
22ct Gold : Rs. 48000, 24ct Gold : Rs. 52360, Silver Price : Rs. 61600
पटना (Patna)
22ct Gold : Rs. 47880, 24ct Gold : Rs. 52230, Silver Price : Rs. 61600
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: