Pankaj Mishra
Read More
Gold Price Today, 31 January 2023: पिछले कई महीने से रॉकेट की रफ्तार से भाग रहे सोने और चांदी के दाम में आज भी गिरावट दर्ज की गई। बजट 2023 से पहले आज दूसरे दिन सोने और चांदी के दाम गिरे हैं। इस महीने के अंतिम दिन और साल 2023 के पांचवें कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन आज भी सोने और चादी (Gold Price Today) की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। आज सोना 38 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी की कीमत में 200 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी जा रही है। इसके बाद सोना गिरकर 57041 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 67949 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखेगा।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज (31 January) सोना (Gold Price Today)38 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से गिरकर 57041 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना (Gold Price Today) 110 रुपये सस्ता होकर 57079 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं चांदी (Gold Price Today) आज 200 रुपये की गिरावट के साथ 67949 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी 43 रुपये सस्ता होकर 68149 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
और पढ़िए – 2023-24 के लिए GDP 6.5% रहने का अनुमान, भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) से उलट कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोना तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर सोना 8 रुपये की दर से चढ़कर होकर 56,790 रुपये के स्तर पर है तो चांदी 461 रुपये की गिरावट के साथ 68,128 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 321 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 24 जनवरी 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 57362 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12031 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
इस तरह बुधवार को 24 कैरेट सोना चढ़कर 57041 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 56813 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 52250 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 42781 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 33369 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 8.63 डॉलर की गिरावट के साथ 1,913.38 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.27 डॉलर की गिरावट के साथ 23.31 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
और पढ़िए – TV नहीं है तब भी आसानी से देख पाएंगे Live बजट, PDF भी निकाल पाएंगे
भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिका में सोन 8.63 डॉलर की नरमी के साथ 1,931.38 डॉलर प्रति औंस तो चांदी 0.27 डॉलर की गिरावट के साथ 23.31 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52650, 24ct Gold : Rs. 57430, Silver Price : Rs. 72300
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52650, 24ct Gold : Rs. 57440, Silver Price : Rs. 72400
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52500, 24ct Gold : Rs. 57270, Silver Price : Rs. 72300
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53380, 24ct Gold : Rs. 58230, Silver Price : Rs. 74500
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52500, 24ct Gold : Rs. 57270, Silver Price : Rs. 74500
बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52550, 24ct Gold : Rs. 57330, Silver Price : Rs. 74500
मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52550, 24ct Gold : Rs. 57330, Silver Price : Rs. 74500
अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52550, 24ct Gold : Rs. 57330, Silver Price : Rs. 72300
सूरत (Surat Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52550, 24ct Gold : Rs. 57330, Silver Price : Rs. 72300
पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52650, 24ct Gold : Rs. 57440, Silver Price : Rs. 72400
भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52500, 24ct Gold : Rs. 57270, Silver Price : Rs. 74500
चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52650, 24ct Gold : Rs. 57430, Silver Price : Rs. 72300
भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53580, 24ct Gold : 56260, Silver Price : Rs. 74,500
इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 53580, 24ct Gold : 56260, Silver Price : Rs. 74,500
जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52650, 24ct Gold : Rs. 57430, Silver Price : Rs. 72300
पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52550, 24ct Gold : Rs. 57330, Silver Price : Rs. 72300
लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52650, 24ct Gold : Rs. 57430, Silver Price : Rs. 72300
नोएडा (Noida Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52650, 24ct Gold : Rs. 57430, Silver Price : Rs. 72300
गाजियाबाद (Ghaziabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52650, 24ct Gold : Rs. 57430, Silver Price : Rs. 72300
गुरुग्राम (Gurgram Gold Price)
22ct Gold : Rs. 52650, 24ct Gold : Rs. 57430, Silver Price : Rs. 72300
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।