Free FASTag Recharge: हाईवे पर गंदे टॉयलेट की फोटो खींचो और पाओ 1000 रुपये का FASTag रीचार्ज, जानें NHAI का नियम

NHAI Free FASTag Recharge Rules: नेशनल हाईवे पर गंदे टॉयलेट की रिपोर्ट करने पर NHAI दे रहा है 1000 रुपये का फास्टैग रीचार्ज. जानें राजमार्गयात्रा ऐप पर फोटो अपलोड करने का तरीका और शर्तें.

NHAI Free FASTag Recharge Scheme

FASTag में फ्री मिलेंगे 1000 रुपये! नेशनल हाईवे पर दिखे गंदा टॉयलेट तो तुरंत उठाएं फोन, NHAI की अनोखी स्कीम (फोटो क्रेड‍िट- एआई)

नेशनल हाईवे या एक्सप्रेसवे पर सफर करते वक्त अक्सर सबसे बड़ी परेशानी गंदे टॉयलेट्स (Public Toilets) को लेकर होती है. सरकार ने टॉयलेट्स तो बनवा दिए, लेकिन उचित साफ-सफाई न होने के कारण यात्रियों को काफी असुविधा उठानी पड़ती है.

विज्ञापन

लेकिन अब नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इस समस्या से निपटने के लिए एक बड़ा और मजेदार प्लान तैयार किया है. NHAI की इस खास स्कीम के तहत अगर आप हाईवे पर बने किसी गंदे टॉयलेट की शिकायत दर्ज कराते हैं, तो आपको 1000 रुपये का फ्री FASTag रीचार्ज मिलेगा.

विज्ञापन

क्या है क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज?

यह पहल NHAI के क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज (Clean Toilet Picture Challenge) का हिस्सा है, जिसे सितंबर 2025 में शुरू किया गया था. इस योजना की लोकप्रियता और सफलता को देखते हुए NHAI ने इसे अब 30 जून 2027 तक के लिए बढ़ा दिया है. आंकड़ों की बात करें तो 2026 में अब तक 429 यात्री गंदे टॉयलेट्स की रिपोर्ट करके 1000 रुपये का फ्री फास्टैग रीचार्ज जीत चुके हैं.

विज्ञापन

1000 का FASTag रीचार्ज पाने के लिए क्या करना होगा?
अगर आप भी नेशनल हाईवे पर सफर कर रहे हैं और आपको कोई गंदा टॉयलेट दिखता है, तो इस आसान तरीके से रिवॉर्ड पा सकते हैं:

विज्ञापन
  • अपने मोबाइल से उस गंदे टॉयलेट की साफ फोटो लें.
  • अपने फोन में NHAI का राजमार्गयात्रा (Rajmargyatra) मोबाइल ऐप खोलें.
  • ऐप पर जियो-टैगिंग (Geo-tagging) और टाइम-स्टैम्प (Time-stamp) के साथ फोटो अपलोड करें.
  • फोटो सबमिट करते समय अपना नाम, लोकेशन, मोबाइल नंबर और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर (Vehicle Registration Number) दर्ज करें.
  • फोटो और डेटा का वेरिफिकेशन होने के बाद 1000 रुपये का रिवॉर्ड सीधे आपकी गाड़ी से लिंक FASTag अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा.

ये जरूरी शर्तें याद रखें

  1. पूरी स्कीम के दौरान एक व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर पर केवल एक ही बार यह 1000 रुपये का रिवॉर्ड मिलेगा.
  2. अगर एक ही गंदे टॉयलेट की शिकायत कई लोग करते हैं, तो रिवॉर्ड सिर्फ उस यूजर को मिलेगा जिसने सबसे पहले फोटो अपलोड की होगी.
  3. यह रिवॉर्ड नॉन-ट्रांसफरेबल है, यानी इसे कैश में नहीं बदला जा सकता; यह केवल फास्टैग रीचार्ज के रूप में ही मिलेगा.
  4. यह स्कीम केवल उन टॉयलेट फैसिलिटीज पर लागू होती है जो सीधे NHAI के अंतर्गत आते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ