Share Market Today: सेंसेक्स 700 अंक उछला, निफ्टी 24,000 के पार; जानें शेयर बाजार में तेजी के 4 कारण

Stock Market Update (4 Sept 2026): लगातार 4 दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में आई तूफानी तेजी. जानें ग्लोबल संकेतों और US Fed के रुख से सेंसेक्स-निफ्टी में कैसे आया उछाल.

Share Market Live Today 4 September 2026

इस सप्‍ताह चार द‍िनों तक लगातार ग‍िरावट के बाद शेयर बाजार में आज हर‍ियाली देखने को म‍िल रही है. (फोटो क्रेड‍िट-एआई)

विज्ञापन

लगातार चार दिनों से शेयर बाजार में जारी गिरावट के सिलसिले पर आखिरकार ब्रेक लग गया है. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (4 सितंबर 2026) को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में शानदार रिकवरी देखने को मिली. सेंसेक्स 700 से ज्यादा अंकों की छलांग लगाकर 76,800 के पार निकल गया, वहीं निफ्टी भी 130 अंकों की तेजी के साथ एक बार फिर 24,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया.

स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स में भी बढ़त दर्ज की गई. अगर आप सोच रहे हैं कि रेड जोन में चल रहा बाजार अचानक हरा कैसे हो गया, तो इसके पीछे 4 मुख्य कारण हैं:

विज्ञापन

ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेत

अमेरिकी बाजार में गुरुवार को आई 1% से ज्यादा की तेजी ने एशियाई बाजारों का मूड सेट कर दिया. शुक्रवार को हांगकांग का हैंगसेंग (Hang Seng) 2%, साउथ कोरिया का कोस्पी (KOSPI) 1.3% और जापान का निक्केई (Nikkei 225) 1.1% तक चढ़कर कारोबार कर रहे थे. दुनिया भर के बाजारों में लौटी इस हरियाली का सीधा फायदा भारतीय शेयर बाजार को मिला.

अमेरिका में ब्याज दरें न बढ़ने की उम्मीद
अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) के गवर्नर क्रिस्टोफर वॉलर के एक बयान ने निवेशकों को बड़ी राहत दी है. उन्होंने संकेत दिए हैं कि अगर महंगाई का आंकड़ा नियंत्रण में रहता है, तो अगली पॉलिसी मीटिंग में ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी. ब्याज दरें स्थिर रहने की उम्मीद से भारत जैसे इमर्जिंग मार्केट्स में विदेशी निवेशकों (FIIs) का भरोसा और खरीदारी का रुझान बढ़ता है.

विज्ञापन

इंडिया विक्स (India VIX) में गिरावट
बाजार में उतार-चढ़ाव और अनिश्‍च‍ितता को मापने वाला इंडेक्स India VIX (फेयर गेज) आज 4% से ज्यादा टूटकर 10.85 के स्तर पर आ गया. VIX में गिरावट का सीधा सा मतलब है कि निवेशकों के बीच डर कम हुआ है और बाजार में निकट भविष्य को लेकर स्थिरता की उम्मीद जगी है.

डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती
विदेशी निवेशकों के बढ़ते भरोसे और बेहतर मार्केट सेंटीमेंट्स की वजह से आज भारतीय रुपया भी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे मजबूत होकर 94.46 के स्तर पर पहुंच गया. रुपये की मजबूती हमेशा से घरेलू शेयर बाजार के लिए एक पॉजिटिव संकेत मानी जाती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ