Indian Railways Luggage Rules: ट्रेन की लोअर बर्थ के नीचे बैग रखने का असली हक किसका? जानें भारतीय रेलवे का ये जरूरी नियम

Train Rules: क्या लोअर बर्थ के नीचे सिर्फ उसी सीट के यात्री का हक होता है? जानें मिडिल और अपर बर्थ के यात्रियों के अधिकार और रेलवे के नियम.

Indian Railways Luggage Rules in hindi

ट्रेन में सफर करने वाले हर यात्री के ल‍िए भारतीय रेलवे का यह न‍ियम जानना बेहद जरूरी है क‍ि ट्रेन में नीचे वाली सीट पर कौन बैठेगा.

विज्ञापन

Indian Railways Luggage Rules Lower Berth: ट्रेन से सफर करते वक्त अक्सर सीटों और सामान (Luggage) को लेकर यात्रियों के बीच बहस देखने को मिलती है. ट्रेन में चढ़ते ही सबसे पहला काम सीट के नीचे बैग रखने का होता है. लेकिन कई बार लोअर बर्थ (Lower Berth) वाले यात्री यह दावा करने लगते हैं कि उनकी सीट के नीचे सिर्फ उनका ही हक है.

अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है या आप आने वाले दिनों में ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं, तो आपको भारतीय रेलवे (Indian Railways) का यह नियम जरूर जान लेना चाहिए ताकि कोई आपको बेवकूफ न बना सके.

Advertisment

क्या लोअर बर्थ के नीचे सिर्फ उसी यात्री का हक है?

रेलवे के आधिकारिक नियमों के मुताबिक, लोअर बर्थ के नीचे खाली जगह पर सिर्फ उस सीट पर बैठने वाले यात्री का एकाधिकार (Exclusive Right) नहीं होता है. उस पर्टिकुलर कूपे या बे में यात्रा कर रहे मिडिल बर्थ (Middle Berth) और अपर बर्थ (Upper Berth) के यात्रियों को भी अपना सामान लोअर बर्थ के नीचे रखने का पूरा अधिकार है. सरल शब्दों में कहें तो, अपर, मिडिल और लोअर, तीनों बर्थ के यात्री आपस में मिल-बांटकर सीट के नीचे अपना सामान रख सकते हैं. कोई भी यात्री आपको वहां सामान रखने से नहीं रोक सकता.

अगर कोई बहस करे या बैग न रखने दे तो क्या करें?
अगर लोअर बर्थ का यात्री आपको अपना बैग रखने से मना करता है, जबरदस्ती करता है या आपका सामान हटाता है, तो आपको झगड़ा करने की जरूरत नहीं है. आप इन तरीकों से तुरंत मदद ले सकते हैं:

विज्ञापन
  1. टीटीई (TTE) से शिकायत: ट्रेन में मौजूद टीटीई को समस्या बताएं, वे नियम समझाकर आपकी जगह सुनिश्चित कराएंगे.
  2. रेलवे हेल्पलाइन 139: अपने फोन से तुरंत 139 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराएं.
  3. RailMadad App: रेल मदद ऐप या पोर्टल के जरिए अपनी शिकायत भेजें, जिस पर त्वरित कार्रवाई की जाती है.

हालांकि, रेलवे हमेशा यही सलाह देता है कि यात्री आपसी समझदारी और तालमेल से सामान को सही तरीके से एडजस्ट करें.

विज्ञापन

सीट के नीचे जगह न हो तो ट्रेन में कहां रखें सामान?
अगर लोअर बर्थ के नीचे जगह भर गई है, तो आप अपने सामान को इन जगहों पर भी सुरक्षित रख सकते हैं:

लगेज रैक्स (Luggage Racks): कोच में ऊपर की तरफ बने लगेज रैक्स में आप छोटे बैग, बैकपैक और हल्का सामान रख सकते हैं.

विज्ञापन

दरवाजे के पास बना स्पेशल स्पेस: बड़े सूटकेस या भारी बैग्स के लिए कोच के एंट्री गेट के पास अलग से जगह बनी होती है.

लगेज वैन (Luggage Van): अगर आपका सामान रेलवे की तय वजन सीमा (Luggage Limit) से ज्यादा या बहुत भारी है, तो उसे पार्सल/लगेज वैन में बुक कराकर ले जाना अनिवार्य है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ