---विज्ञापन---

Bank Holiday Today: जन्माष्टमी पर आज इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, चेक करें अपने शहर की लिस्ट

Bank Holiday Today (4 September 2026): जन्माष्टमी के मौके पर आज लखनऊ, जयपुर, पटना, कोलकाता समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. जानें अपने शहर का हाल और डिजिटल सेवाओं की जानकारी.

---विज्ञापन---

आज 4 सितंबर 2026 को देशभर में भगवान कृष्ण का पावन पर्व जन्माष्टमी मनाया जा रहा है. अगर आज आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है या आप ब्रांच जाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम की है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, आज जन्माष्टमी के मौके पर देश के कई प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहेंगे.

हालांकि, यह छुट्टी पूरे देश में एक साथ लागू नहीं है. बैंक अवकाश राज्यों और क्षेत्रीय त्योहारों के हिसाब से तय होते हैं, इसलिए कुछ शहरों में बैंक खुले रहेंगे तो कुछ में काम-काज पूरी तरह ठप रहेगा.

---विज्ञापन---

SBI ATM Rules 2026: 1 अक्टूबर से बदल रहे हैं नियम, सैलरी अकाउंट होल्डर्स के लिए घटाई गई फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट

आज 4 सितंबर को किन शहरों में बंद रहेंगे बैंक?

RBI की सूची के अनुसार, आज 4 सितंबर को इन शहरों और राज्यों में बैंक सेवाएं (Physical Branches) बंद रहेंगी:

---विज्ञापन---

उत्तर भारत व हिंदी भाषी क्षेत्र: लखनऊ, कानपुर, जयपुर, भोपाल, पटना, रायपुर, देहरादून, शिमला, चंडीगढ़ और श्रीनगर.

पूर्वी व पूर्वोत्तर भारत: कोलकाता, गंगटोक, ऐजॉल और शिलोंग.

---विज्ञापन---

दक्षिण व पश्‍च‍िम भारत: अहमदाबाद, चेन्‍नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा और तिरुवनंतपुरम.

कहां खुले रहेंगे बैंक?
दिल्ली, मुंबई, नागपुर, बेंगलुरु और गोवा जैसे शहरों में आज जन्माष्टमी की आधिकारिक छुट्टी नहीं है, इसलिए यहां बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे.

---विज्ञापन---

क्या आप एक टूरिस्ट के तौर पर बैंक अकाउंट खोल सकते हैं? ये देश कहते हैं- हां, जानें तरीका

ब्रांच बंद रहने पर भी चालू रहेंगी ये डिजिटल सेवाएं
अगर आज आपके शहर में बैंक बंद हैं, तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. बैंक की फिजिकल ब्रांच भले ही बंद हों, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं 24×7 चालू रहेंगी. गूगल पे, फोनपे, Paytm या नेट बैंकिंग/मोबाइल ऐप के जरिए पैसे का ट्रांसफर आसानी से किया जा सकता है. वहीं कैश निकालने या जमा करने (ADWM) के लिए ATMs खुले रहेंगे. बैलेंस चेक करना, बिल पेमेंट या फंड ट्रांसफर जैसे काम आप घर बैठे ऑनलाइन निपटा सकते हैं.

---विज्ञापन---

अगर आपको बैंक जाकर ही कोई काम निपटाना है, जैसे क‍ि चेक जमा करना, लॉकर एक्सेस करना या डॉक्युमेंट्स जमा करना, तो अपनी स्थानीय ब्रांच का स्टेटस चेक करने के बाद ही घर से निकलें.

First published on: Sep 04, 2026 07:25 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola