8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी! HRA में हो सकती है 15768 रुपये तक की बढ़ोतरी

8th Pay Commission HRA Update: 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर और HRA दरों में बदलाव से लेवल 1 से 5 तक के केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ेगी? जानें पूरा कैलकुलेशन.

8th Pay Commission HRA Hike Calculation

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! HRA में हो सकता है 15700 तक का बंपर इजाफा, जानें किसे मिलेगा फायदा

केंद्र सरकार के कर्मचारियों (Central Government Employees) के वेतन और भत्तों में हाउस रेंट अलाउंस (HRA) एक बेहद अहम और बड़ा हिस्सा होता है. महंगाई और शहरों में बढ़ते मकान के किराए को देखते हुए कर्मचारी लंबे समय से इसमें संशोधन की मांग कर रहे हैं. 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत फिलहाल X, Y और Z श्रेणी के शहरों के लिए HRA की दरें क्रमशः 30%, 20% और 10% लागू हैं.

विज्ञापन

हालांकि, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे बड़े महानगरों में जिस रफ्तार से घर के किराए बढ़े हैं, उस हिसाब से यह रकम अब काफी कम पड़ने लगी है. इसी कमी को दूर करने के लिए विभिन्‍न केंद्रीय कर्मचारी संगठनों और पेंशनभोगी यूनियनों ने 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को अपने ज्ञापन और प्रस्ताव सौंप दिए हैं, जिनमें HRA स्लैब और दरों में भारी बढ़ोतरी की जोरदार सिफारिश की गई है.

विज्ञापन

2.1 फिटमेंट फैक्टर और 40% HRA का पूरा गणित

अगर 8वें वेतन आयोग में अनुमानित 2.1 फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) को मंजूरी मिलती है और X-श्रेणी के प्रमुख महानगरों में HRA को मौजूदा 30% से बढ़ाकर 40% बेसिक पे कर दिया जाता है, तो निचले से लेकर मध्यम स्तर (पे-लेवल 1 से 5) तक के कर्मचारियों की इन-हैंड सैलरी में जबरदस्त उछाल आएगा. आइए समझते हैं कि अलग-अलग पे-लेवल पर इसका कितना फायदा मिलेगा:

विज्ञापन

पे-लेवल 1 (मासिक बढ़ोतरी: 9720 रुपये):
वर्तमान में लेवल-1 के कर्मचारी का शुरुआती बेसिक पे 18,000 रुपये है, जिस पर 30% की दर से 5,400 रुपये HRA मिलता है. 2.1 फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर अनुमानित नया बेसिक पे 37,800 रुपये हो जाएगा. इस नए बेसिक पे पर 40% HRA की गणना करें तो यह 15,120 रुपये बनेगा. यानी हर महीने HRA में सीधे 9720 रुपये की बढ़ोतरी होगी.

विज्ञापन

पे-लेवल 2 (मासिक बढ़ोतरी: 10746 रुपये):
इस लेवल पर कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी 19900 रुपये है और उसे 5970 रुपये HRA मिलता है. नया बेसिक पे 41790 रुपये होने पर 40% HRA लगभग 16716 रुपये हो जाएगा. इस प्रकार कर्मचारी को हर महीने 10746 रुपये का अतिरिक्त फायदा मिलेगा.

पे-लेवल 3 (मासिक बढ़ोतरी: 11,718 रुपये):
फिलहाल इस श्रेणी का बेसिक पे 21700 रुपये है और HRA 6510 रुपये बनता है. नया बेसिक पे 45570 रुपये होने के बाद 40% की दर से HRA 18228 रुपये हो जाएगा, जिससे मासिक आय में 11718 रुपये का इजाफा देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

पे-लेवल 4 (मासिक बढ़ोतरी: 13,770 रुपये):
लेवल-4 के कर्मचारियों का मौजूदा बेसिक पे 25,500 रुपये है, जिस पर 7,650 रुपये HRA मिलता है. 2.1 फिटमेंट के हिसाब से नया बेसिक पे 53,550 रुपये हो जाएगा. इस पर 40% HRA 21,420 रुपये बनेगा, यानी HRA में सीधे 13,770 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी होगी.

पे-लेवल 5 (मासिक बढ़ोतरी: 15,768 रुपये):
इस स्तर पर कर्मचारी का मौजूदा बेसिक पे 29,200 रुपये है और उसे 8760 रुपये मकान किराया भत्ता मिलता है. नया बेसिक पे बढ़कर 61320 रुपये होने पर 40% HRA 24528 रुपये हो जाएगा. इसका मतलब है कि पे-लेवल 5 के कर्मचारियों को हर महीने 15,768 रुपये यानी सालाना आधार पर लगभग 1.89 लाख रुपये का बंपर अतिरिक्त HRA फायदा मिल सकता है.

विज्ञापन

अंतिम फैसला आयोग और सरकार की सिफारिशों पर
फिलहाल 2.1 का फिटमेंट फैक्टर और HRA की 40% दरें विभिन्‍न कर्मचारी संगठनों द्वारा रखे गए प्रस्तावों पर आधारित अनुमान हैं. 8वें वेतन आयोग का अंतिम ड्राफ्ट और केंद्र सरकार की आधिकारिक मंजूरी के बाद ही वास्तविक सैलरी और HRA वृद्धि की सटीक तस्वीर साफ होगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ