Gold Price Today, 15 May 2023 : अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत सोने और चांदी के दाम में बढ़ोतरी से हुई है। आज सोना 271 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 525 रुपये प्रति किलो की दर से महंगी हुई है। इससे खरीददार मायूस नजर आ रहे हैं।
IBJA पर सोना और चांदी का हाल
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज (15 May 2023) सोमवार को सोना (Gold Price Today) 271 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 61235 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना 621 रुपये सस्ता होकर 60964 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। आज चांदी 525 रुपये की दर से महंगा होकर 72565 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी 2695 रुपये सस्ता होकर 72040 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
MCX पर सोने-चांदी के रेट
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) से तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज भी सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर सोना 73 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 60,960 रुपये के स्तर पर है जबकि चांदी 256 रुपये उछल कर 73,310 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है।
ऑलटाइम हाई से सोना 400 रुपये तो चांदी 7400 रुपये सस्ती
इस तेजी के सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 441 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। गौरतलब है कि सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 61646 रुपये प्रति दस ग्राम 4 मई 2023 को बनाया था। वहीं चांदी 7415 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा है। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
14 से 24 कैरेट Gold Price
इस तरह सोमवार आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 61037 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 60990 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 56091 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 45926 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 35822 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल
भारतीय सर्राफा बाजार से उलट अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज भी सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार में सोना 4.73 डॉलर की गिरावट के साथ 2,016.11 डॉलर प्रति औंस तो चांदी 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 24.06 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।