हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gold Price Today, 14 April 2023: बैसाखी पर ये रहा दिल्ली-मुंबई-लखनऊ से इंदौर तक सोने और चांदी के रेट

विज्ञापन

Gold Price Today, 14 April 2023: बैसाखी के मौके पर अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। बैसाखी के मौके पर सोना अबतक के अपने सबसे हाई रेट पर बिक रहा है। हालांकि आज अंबेडकर जयंती के मौके पर सर्राफा बाजार में छुट्टी है और ट्रेडिंग नहीं हो रही है। लिहाजा सोना और चांदी गुरुवार के रेट पर ही बिक रहा है। गुरुवार को भी सोने और चांदी की कीमत में बड़ी तेजी दर्ज की गई। फिलहाल सोना उछलकर अपने ऑलटाइम हाई 60880 रुपये प्रति 10 ग्राम के दर पर बिक रहा है। वहीं चांदी उछलकर 76000 रुपये किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है।

IBJA पर सोना और चांदी का हाल

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार (13 April 2023) गुरुवार को सोना (Gold Price Today) 267 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 60880 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना 223 रुपये उछलकर होकर 60613 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

और पढ़िए – Aadhar-Pan Link: सिर्फ एक SMS के जरिए पैन को आधार कार्ड से जोड़ें, देखें- प्रोसेस

विज्ञापन

गुरुवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी तेजी देखी जा रही है। गुरुवार को चांदी 929 रुपये की उछाल के साथ 75869 रुपये प्रति किलो के स्तर पर हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी 524 रुपये की तेजी के साथ 74940 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

MCX पर सोने-चांदी के रेट

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) से उलट कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना और चांदी तेजी के साथ बंद हुआ। एमसीएक्स पर सोना 283 रुपये की दर से महंगा 60,911 रुपये के स्तर पर है तो चांदी 387 रुपये की उछाल के साथ 76,300 रुपये के स्तर पर बंद हुई।

विज्ञापन

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इसके बाद 24 कैरेट वाला सोना 267 रुपया महंगा होकर 60880 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 266 रुपया महंगा होकर 60636 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 244 रुपया महंगा होकर 55766 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 200 रुपया महंगा होकर 45660 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 156 रुपया महंगा होकर 35615 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ऑलटाइम हाई से सोना 200 रुपये महंगा तो चांदी 4000 रुपये सस्ती

इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 267 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा बिक रहा है। आपको बता दें कि सोना ने 5 अप्रैल 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 60781 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 4111 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल

भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना और चांदी दोनों तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार में सोना 8.13 डॉलर की उछाल के साथ 2,026.37 डॉलर प्रति औंस तो चांदी 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 25.61 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

और पढ़िए – Indian Railway Rules: अब आप आसानी से अपना टिकट किसी और को ट्रांसफर कर सकते हैं, जानिए कैसे?

विज्ञापन

देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price

दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56250, 24ct Gold : Rs. 61350, Silver Price : Rs. 78000

मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56100, 24ct Gold : Rs. 61200, Silver Price : Rs. 78000

विज्ञापन

कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56100, 24ct Gold : Rs. 61200, Silver Price : Rs. 78000

चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56760, 24ct Gold : Rs. 61920, Silver Price : Rs. 81800

विज्ञापन

हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56100, 24ct Gold : Rs. 61200, Silver Price : Rs. 81800

बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56150, 24ct Gold : Rs. 61250, Silver Price : Rs. 81800

विज्ञापन

मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56150, 24ct Gold : Rs. 61250, Silver Price : Rs. 81800

अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56150, 24ct Gold : Rs. 61250, Silver Price : Rs. 78000

सूरत (Surat Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56150, 24ct Gold : Rs. 61250, Silver Price : Rs. 78000

पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56100, 24ct Gold : Rs. 61200, Silver Price : Rs. 78000

भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56100, 24ct Gold : Rs. 61200, Silver Price : Rs. 81800

चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56250, 24ct Gold : Rs. 61350, Silver Price : Rs. 78000

भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56930, 24ct Gold : Rs. 59,780, Silver Price : Rs. 81,800

इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56930, 24ct Gold : Rs. 59,780, Silver Price : Rs. 81,800

जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56250, 24ct Gold : Rs. 61350, Silver Price : Rs. 78000

पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56250, 24ct Gold : Rs. 61360, Silver Price : Rs. 77350

लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56250, 24ct Gold : Rs. 61350, Silver Price : Rs. 78000

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola